विज्ञापन

IPS सुजीत पांडे: SVPNPA को म‍िला नया बॉस, अब देश की सबसे बड़ी पुलिस अकादमी की कमान पटना के बेटे के हाथों में

IPS अधिकारी सुजीत पांडे ने हैदराबाद स्थित SVPNPA के नए निदेशक के रूप में पदभार संभाला. शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शुरू की अपनी नई पारी. पढ़ें उनका पूरा प्रोफाइल.

IPS सुजीत पांडे: SVPNPA को म‍िला नया बॉस, अब देश की सबसे बड़ी पुलिस अकादमी की कमान पटना के बेटे के हाथों में
ips sujeet pandey takes charge svpnpa director hyderabad
SVP National Police Academy

देश के सबसे प्रतिष्ठित पुलिस प्रशिक्षण संस्थान सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद (SVPNPA) को नया प्रमुख मिल गया है. उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडे ने अकादमी के नए निदेशक के रूप में आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. अकादमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी ज्‍वान‍िंग की तस्वीरें शेयर की हैं. पदभार संभालते ही नए निदेशक ने परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर जाकर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

फैकल्टी मेंबर्स से मुलाकात और भावी ट्रेनिंग पर चर्चा

आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडे ने पदभार संभालने के तुरंत बाद अकादमी के वरिष्ठ संकाय सदस्यों और अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में अकादमी के ट्रेनिंग मॉडल्स, आधुनिक पुलिसिंग की चुनौतियों और नए आईपीएस प्रोबेशनर्स के प्रशिक्षण को और अधिक व्यावहारिक व तकनीक-संचालित बनाने पर चर्चा हुई.

IPS सुजीत पांडे का जन्‍म पटना में 

बिहार की राजधानी पटना में 1 अगस्त 1968 को जन्मे सुजीत पांडे के पिता नरेंद्र कुमार पांडे बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी थे. इतिहास में स्नातकोत्तर करने के बाद  सुजीत पांडे ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और 4 सितंबर 1994 को भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए. उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित होने के बाद उन्होंने राज्य के कई चुनौतीपूर्ण जिलों में अपनी सेवाएं दीं. 

svpnpa

ips sujeet pandey takes charge svpnpa director hyderabad

ज़मीनी पुलिसिंग से लेकर CBI और STF तक का अनुभव

अपने तीन दशक से अधिक लंबे सेवाकाल में सुजीत पांडे ने यूपी के गाजीपुर, फतेहपुर, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, वाराणसी और बुलंदशहर जैसे जिलों में एसपी और एसएसपी के रूप में कानून-व्यवस्था की कमान संभाली. वह लखनऊ में एसपी सिटी और बाद में एसएसपी भी रहे. फील्‍ड पुलिसिंग के अलावा उन्हें विशेष एजेंसियों में कार्य करने का भी गहरा अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स का हिस्सा रहकर संगठित अपराध के खिलाफ कई सफल अभियानों की अगुवाई कर चुके हैं. इसके अतिरिक्त, उन्होंने लगभग सात वर्षों तक सीबीआई में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए कई संवेदनशील मामलों की तफ्तीश की.

ज़ोनल कमान और पुलिस महकमे में वरिष्ठ भूमिकाएं 

यूपी पुल‍िस में आईजी बनने के बाद आईपीएस  सुजीत पांडे ने मेरठ और आगरा जोन की कमान संभाली. वर्ष 2018 में वे लखनऊ रेंज के आईजी रहे और 2019 में एडीजी पदोन्नत होने के बाद प्रयागराज जोन तथा उत्तर प्रदेश फायर सर्विसेज की जिम्मेदारी संभाली, जहां उन्होंने फायर सेफ्टी सिस्टम के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

SVPNPA

ips sujeet pandey takes charge svpnpa director hyderabad

राष्ट्रपति पुलिस पदक समेत कई राष्ट्रीय सम्मान

सुजीत पांडे की उत्कृष्ट और बेदाग सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2010 में पुलिस मेडल, वर्ष 2024 में राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा वर्ष 2025 में अति उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया जा चुका है. इसके अलावा उन्हें डीजी कमेंडेशन डिस्क के सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम सम्मान भी मिल चुके हैं. बता दें क‍ि कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा गृह मंत्रालय की सिफारिश पर मंजूर की गई इस नई भूमिका में, सुजीत पांडे अब देश की भावी पुलिसिंग का ढांचा तैयार करेंगे. सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद के निदेशक के रूप में वे नए आईपीएस अधिकारियों की बुनियादी ट्रेनिंग की निगरानी करेंगे और सेवारत अधिकारियों के लिए साइबर क्राइम, आतंकवाद निरोध, फॉरेंसिक साइंस, मानवाधिकार और आंतरिक सुरक्षा जैसे एडवांस लीडरशिप कोर्सेज का संचालन सुनिश्चित करेंगे.  

IPS पीडी नित्या की प्रेगनेंसी के बीच दिलचस्प तबादला, पति IPS पंकज यादव को सौंपेंगी जोधपुर ग्रामीण SP का चार्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, SVPNPA, Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy, Bihar, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com