लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स में 100 साल बाद क्रिकेट वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसमें पुरुषों की 6 और महिलाओं की 6 टीमें हिस्सा लेंगी. यह टीमें कैसे तय होंगी, इसका ब्लूप्रिंट सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने जारी कर दिया गया है. ओलंपिक में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में होगा, जिसमें गोल्ड के लिए अपना सब कुछ झोंक देंगी. किसी भी मेगा टूर्नामेंट में फैंस की नजर भारत-पाकिस्तान के मैच पर होती है और इसकी संभावना काफी कम है कि ओलंपिक में फैंस को यह मुकाबला देखने को मिले.
पुरुष टीमों के लिए क्या है रोडमैप
पुरुषों के टूर्नामेंट के लिए छह टीमों में से एक अमेरिका के लिए कंफर्म है. अमेरिका मेजबान के रूप में प्रवेश करेगा. हालांकि, उसका स्पॉट पक्का है, लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है. 30 जून 2026 से 31 दिसंब 2026 के बीच अमेरिक को टी20 टीम रैंकिंग में किसी भी समय टॉप-15 में रहना होगा. यूएसए की मौदूजा रैंकिंग 13 है, ऐसे में वह ओलंपिक का टिकट आसानी से हासिल कर लेगी.
रैंकिंग से तय होंगी चार टीमें
ओलंपिक में सभी महाद्वीपों के प्रतिनिधित्व को पक्का करने के लिए, ओलंपिक कमेटी ने तय किया है कि अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया से आईसीसी रैंकिंग की टॉप टीम क्वालीफाई करेंगी. ये चार जगहें 31 दिसंबर 2026 की डेडलाइन पर हर कॉन्टिनेंट से सबसे ज़्यादा रैंक वाली एलिजिबल टीम को सीधे मिलेंगी. मौजूदा रैंकिंग से हिसाब से एशिया से भारत, यूरोप से इंग्लैंड, ओशिनिया से ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका से साउथ अफ्रीका क्वालीफाई करेगी.
ऐसे तय होगी आखिरी टीम
अब छठे और आखिरी स्थान के लिए आईसीसी ओलंपिक क्वीफायर 2027 होगा. इस टूर्नामेंट में रैंकिंग में टॉप पर मौजूद अगली आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्होंने पहले क्वालीफाई नहीं किया है. पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका इस टूर्नामेंट में खेलते दिख सकते हैं, अगर वह 2026 के आखिरी तक टॉप पर नहीं रहते हैं तो.
वेस्टइंडीज का फैसला कैसे होगा?
क्वालिफिकेशन सिस्टम का एक अहम पहलू वेस्टइंडीज से जुड़ा है. कैरेबियाई टीम आईसीसी इवेंट्स में एक संयुक्त टीम के तौर पर खेलती है, लेकिन आईओसी इसे 'नेशनल ओलंपिक कमिटी' के तौर पर मान्यता नहीं देता, इसलिए यह ओलंपिक गेम्स में एक इकाई के तौर पर हिस्सा नहीं ले सकती.
अगर वेस्टइंडीज 'फाइनल ओलंपिक ग्लोबल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट' के लिए योग्य टीमों में जगह बनाती है, तो आईसीसी कैरेबियाई देशों के बीच एक क्षेत्रीय क्वालीफाइंग टूर्नामेंट आयोजित करेगा, जिसका विजेता अंतिम टिकट हासिल करेगा.
क्या भारत-पाकिस्तान की होगी टक्कर
भारत-पाकिस्तान एशिया में आते हैं. अगर भारत या पाकिस्तान टॉप रैंकिंग टीम के रूप में क्वालीफाई करते हैं तो दूसरी टीम को ओलंपिक क्वालीफायर जीतकर आना होगा. इसकी संभावना है कि ऐसा हो सकता है, लेकिन ऐसे में दोनों टीमों को पूरी ताकत झोंकनी होगी. टीम इंडिया साल के आखिरी तक नंबर-1 रह सकती है. हालांकि, आयरलैंड के खिलाफ हार उसके लिए बड़ा झटका होगा, लेकिन एशिया की बाकी टीमों की तुलना में उसके रेटिंग अंक काफी अधिक हैं.
LA28 में किस फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
एक बार जब छह टीमें तय हो जाएंगी, तो ओलंपिक टूर्नामेंट एक अलग फ़ॉर्मेट में होगा. छह देशों को तीन-तीन के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इसके बाद टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में आपस में एक मैच खेलेंगी. इसके बाद टीमों का मुकाबला दूसरे ग्रुप की टीमों से होगा, जो अलग-अलग पोज़िशन पर रहे थे. मतलब कोई टीम ग्रुप ए में पहले स्थान पर रही तो वह ग्रुप बी में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगी. इसके बाद स्टैंडिंग में टॉप दो टीमें सीधे गोल्ड मेडल मैच में जाएंगी. जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें ब्रॉन्ज़ मेडल प्ले-ऑफ़ में आमने-सामने होंगी. ऐसे में संभव हो कि भारत-पाकिस्तान एक दूसरे से भिड़ें, लेकिन इसके लिए काफी समीकरण फिट बैठने होंगे.
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को ने रचा इतिहास, नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में हराया, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
यह भी पढ़ें: कौन होगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान? बेन स्टोक्स ने इस खिलाड़ी का लिया नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं