विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप का टूटा सपना लेकिन भारतीय महिला टीम को मिला ओलंपिक का टिकट, पुरुषों को करना होगा इंतजार

ओलंपिक में 100 साल बाद क्रिकेट की वापसी हो रही है और सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इसके क्वालिफिकेशन सिस्टम का ऐलान कर दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप का टूटा सपना लेकिन भारतीय महिला टीम को मिला ओलंपिक का टिकट, पुरुषों को करना होगा इंतजार
India Womens Team Qualify for LA 28 Olympics

लॉस एंजिलिस में साल 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट 100 साल बाद वापसी कर रहा रहा है और सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट के क्वालिफिकेशन सिस्टम को मंजूरी दी. इस सिस्टम के तहत भारतीय महिला टीम का टिकट को कंफर्म हो गया है, लेकिन भारतीय पुरुष टीम को इस साल के आखिरी तक आईसीसी टी20 रैंकिंग में एशिया में टॉप पर रहना होगा. बता दें, लॉस एंजिलिस में टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट होगा, जिसमें पुरुषों और महिलाओं की 6-6 टीमें गोल्ड के लिए भिड़ेंगी. 

पहले क्वालिफिकेशन नियमों के तहत, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया, इन चार महाद्वीपों से महिला टी20 विश्व कप 2026 में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को ओलंपिक का कोटा दिया गया. ऐसे में आस्ट्रेलिया (ओशियाना), दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका) और इंग्लैंड (यूरोप) सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ये कोटा हासिल कर चुके हैं.  

एशिया से भारतीय महिला टीम ने ये कोटा हासिल किया है, क्योंकि वह टूर्नामेंट में एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम रही. लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रही. दूसरी ओर श्रीलंका के भी 6 अंक थे और वो ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर थी. लेकिन भारत का रन रेट श्रीलंका से बेहतर था, ऐसे में उसे ओलंपिक कोटा मिला.

हालांकि, भारतीय पुरुष टीम को क्वालीफिकेशन नहीं मिला है और उनके लिए नियम महिला टीमों से अलग हैं.  पुरुषों के टूर्नामेंट के लिए, छह में से पांच टीमों का फैसला आईसीसी पुरुषों की टी20 टीम रैंकिंग से होगा.  31 दिसंबर 2026 को - अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया महाद्वीप की सबसे ऊंची रैंक वाली टीम क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी, बशर्ते वे रैंकिंग में टॉप-15 में हों. भारतीय टीम को साल के अंत तक एशिया की सबसे बेहतर टीम बने रहना होगा. ऐसा करने पर टीम इंडिया को ओलंपिक का सीधा टिकट मिल जाएगा.

अगर रैंकिंग के जरिए टीम इंडिया सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाती है तो उसके पास फाइनल ओलंपिक ग्लोबल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट (FOGQT) के जरिए ओलंपिक में जगह बनाने का दूसरा मौका होगा. पुरुष वर्ग में ICC मेंस T20 टीम रैंकिंग के जरिए क्वालीफाई करने वाली टीमों के बाद बची हुई दुनिया की आठ सबसे ऊंची रैंकिंग वाली पात्र टीमें इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगी और विजेता को ओलंपिक का टिकट मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 'IPL की तरह 24-कैरेट बैटिंग पिच नहीं थी' भारत की हार पर अश्विन ने बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खरी

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ क्यों नहीं किया डेब्यू? कोच ने बताया कारण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, India Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com