- तीसरे मैच में चोटिल हो गए थे रोहित
- दूसरे ही ओवर में बल्लेबाजी के दौरान पवेलियन वापस लौट गए थे
- अब रोहित पूरी तरह से फिट-बीसीसीआई सूत्र
टीम इंडिया के लिए विंडीज से बहुत ही राहत की खबर आ रही है. करोड़ों भारतीय प्रशंसक पिछले मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर तब बहुत ही ज्यादा चिंतित हो उठे थे, जब वह पारी के दूसरे ही ओवर में पवेलियन वापस लौट गए थे. जल्द ही बीसीसीआई (BCCI) ने भी साफ कर दिया था कि ऐसा कमर में खिंचाव के चलते हुए था, लेकिन अब अच्छी खबर यही है कि आखिरी दोनों टी20 मैचों के लिए रोहित को फिट घोषित कर दिया गया है.
बीसीसीआई के सूत्र ने एक अखबार से बातचीत में कहा कि यह सही है कि रोहित शर्मा कमर में आए खिंचाव से पूरी तरह उबर चुके हैं. और अब वह पूरी तरह फिट हैं. वह और कोच राहुल द्रविड़ जल्द ही मियामी में बाकी टीम के सदस्यों के साथ जुड़ेंगे. द्रविड़, रोहित सहित कुछ खिलाड़ी वीसा के लिए गयाना में इंटरव्यू के लिए गए थे.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें:
* अब कौन खेलेगा Big Bash League! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर IPL टीमों के मालिकों ने बनाया करोड़ों का दबाव
* VIDEO: किसान की बेटी ने सात समुंदर पार रचा इतिहास, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतकर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
* तो क्या Virat Kohli एशिया कप में रोहित शर्मा के साथ करेंगे ओपनिंग ?
हालिया समय तक इन दोनों ही मैचों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को वीसा की मंजूरी नहीं मिली थी. और चिंता यहां तक जतायी जा रही थी कि फ्लोरिडा में होने वाले मैच एक बार को रद्द भी हो सकते हैं. बहरहाल, हालात यहां तक नहीं पहुंचे और अब वीसा का मुद्दा सुलझ गया है, तो रोहित भी फिट हो गए हैं. और सभी फैंस अब यही उम्मीद कर रहे हैं कि भारत चौथे ही मुकाबले में विंडीज को मात देकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त सुनिश्चित करेंगे. भारतीय टीम शनिवार और रविवार दोनों दिन लगातार दो मुकाबले खेलेगी.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं