विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2019

WI vs Eng, 2nd Test, 2nd Day: विंडीज दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ ड्राइविंग सीट पर

WI vs Eng, 2nd Test, 2nd Day:  विंडीज दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ ड्राइविंग सीट पर
दूसरे दिन ड्वेन ब्रावो नाबाद हैं
  • इंग्लैंड-विंडीज-दूसरा टेस्ट-दूसरा दिन
  • इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 187 पर सिमट गया था
  • विंडीज 6 विकेट पर 272 रन
एंटिगा:

गेंदबाजों के बाद वेस्टइंडीज (#WIvsEng2ndTest) के बल्लेबाजों ने यहां सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच (#WIvENG, #WIvsENG) में इंग्लैंड को परेशान कर दिया है. विंडीज ने दूसरे दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 272 रनों के साथ करते हुए मेहमान टीम पर 85 रनों की अहम बढ़त ले ली है. दिन का खेल खत्म होने तक डारेन ब्रावो 33 और कप्तान जेसन होल्डर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. विंडीज ने इंग्लैंड को पहली पारी में महज 187 रनों पर ही सेमट दिया था. विंडीज ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान पर 30 रनों के साथ की थी. क्रैग ब्रैथवेट (49) और जॉन कैम्पवेल (47) ने टीम का स्कोरबोर्ड चालू रखा. दोनों ने टीम के खाते में 40 रनों का इजाफा और किया। 70 के कुल स्कोर पर बेन स्टोक्स ने कैम्पवेल को आउट किया. 

यहां से शाई होप (44) ने ब्रैथवेट के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 133 तक पहुंचा दिया. ब्रैथवेट एक रन से अर्धशतक से चूक गए. उन्हें ऑफ स्पिनर मोइन अली ने अपने जाल में फंसाया.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 5th ODI: भारत की नजरें जीत के साथ समापन पर, धोनी फिर टीम का हिस्सा बनने को तैयार

होप भी अर्धशतक पूरे किए बिना 151 के कुल स्कोर पर स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर आउट हो गए. विंडीज ने अगले दो विकेट शेमरोन हेटमायेर (21) और शेन डॉवरिच (31) के रूप में क्रमश: 186 और 236 के कुल स्कोर पर गिरे.

VIDEO: विराट कोहली एडिलेड टेस्ट में जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान.

इंग्लैंड के लिए ब्रॉड ने तीन विकेट अपने नाम किए. अली ने दो और स्टोक्स ने एक विकेट लिया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies Vs England 01/31/2019 Wien01312019188178, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com