विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका?

Vaibhav Sooryavanshi Debut, IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के लिए डेब्यू का इंतजार बढ़ गया है, वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में डेब्यू कैप नहीं मिला है.

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका?
vaibhav suryavanshi को नहीं मिला डेब्यू का मौका

Vaibhav Sooryavanshi Debut: एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप नहीं मिल पाया है. पहले टी-20 में वैभव सूर्यवंशी डेब्यू नहीं कर पाए हैं. कप्तान अय्यर ने मैच से एक दिन पहले ही यह संकेत दे दिए थे कि अभी टीम मैनेजमेंट अपने पुराने साथियो ंके साथ ही मैदान पर जाएगी. आखिर में वैसा ही हुआ और पहले टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ 15 साल के वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिल सका. 

वैभव के डेब्यू का इंतजार बढ़ा

बता दें कि टीम इंडिया में डेब्यू करते ही वैभव ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे, सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था.  इसके अलावा वैभव पूर्ण सदस्य देशों के लिए सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं. ऐसा होते ही वैभव आयरलैंड के जोशुआ लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहेगे. जोशुआ लिटिल ने 16 साल 309 दिन की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है. वैसे, T20I में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी मैरियन घेरासिम हैं. रोमानिया के इस खिलाड़ी ने बुल्गारिया के खिलाफ 2020 में सिर्फ 14 साल और 16 दिन की उम्र में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला था.रोमानिया एक पूर्ण सदस्य टीम नहीं है. 

वैभव ने वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं

इसके अलावा वैभव भारत की ओऱ से सबसे कम उम्र में टी-20 में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं.  वाशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए 18 साल 80 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. 

भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेू्ब्यू करने वाले खिलाड़ी

वाशिंगटन सुंदर- 18 साल 80 दिन
ऋषभ पंत- 19 साल 120 दिन
इशांत शर्मा- 19 साल 152 दिन
राहुल चाहर- 20 साल 2 दिन
सुरेश रैना- 20 साल 4 दिन

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com