विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को आयरलैंड-इंग्लैंड के दौरों पर जाने की इजाजत क्यों दी गई? BCCI ने बताया कारण

बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को आयरलैंड और इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे पर उनके साथ जाने की इजाजत दे दी है, आखिर बीसीसीआई ने ऐसा क्यों किया है, इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है.

वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को आयरलैंड-इंग्लैंड के दौरों पर जाने की इजाजत क्यों दी गई? BCCI ने बताया कारण
BCCI allowed Vaibhav Sooryavanshi's parents to travel with him for India tours

BCCI react on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के माता पिता को इस महीने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर साथ जाने की अनुमति देने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड के फैसले के बारे में बोर्ड सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि 15 साल के एक स्कूली बच्चे को सीनियर टीम में आसानी से ढलने की सहूलियत देना जरूरी है . भारतीय टी20 टीम में पहली बार जगह बनाने वाले सूर्यवंशी को सात मैचों (आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पांच) के लिये चुना गया है. दौरे की शुरूआत 26 जून को बेलफास्ट में होगी. सैकिया ने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ सभी राष्ट्रीय टीमों में सीनियर स्तर पर 14 . 15 साल का खिलाड़ी टीम में नहीं होता है.कई दशक बाद हमारे पास वैभव सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी है."'

टीम में इतनी कम उम्र का खिलाड़ी हो तो मसले हो सकते हैं

उन्होंने कहा ,‘‘ एक समय सचिन तेंदुलकर ( टेस्ट पदार्पण के समय 16 वर्ष छह महीने) थे जिन्होंने कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया. जब टीम में इतनी कम उम्र का खिलाड़ी हो तो मसले हो सकते हैं .''उन्होंने कहा ,‘‘ उसे सहज बनाने और सीनियर टीम में आसानी से ढलने के लिये हमें लगा कि इससे मदद मिले. टीम में बाकी सभी खिलाड़ी 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और टीम प्रबंधन के सदस्य भी वयस्क हैं । हमें लगा कि इस फैसले से वैभव के लिये काफी आसान हो जायेगा. '

सैकिया ने कहा ,‘‘ जब स्कूल के बच्चे ट्रिप पर जाते हैं तो एक सीनियर व्यक्ति उनके साथ होता है. वैभव अभी बच्चा है, अभी स्कूल में ही है. हमें लगा कि उसके माता पिता का साथ जाना सही होगा. '' सैकिया ने सोशल मीडिया पर चल रही इन अटकलों पर भी हैरानी जताई कि भारतीय बोर्ड श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ हाल ही में एक मैच के दौरान मैदान पर हुई बहस को लेकर सूर्यवंशी के खिलाफ कार्रवाई करेगा. 

श्रीलंकाई क्रिकेटर विशेन हालमबागे के साथ धक्का मुक्की पर बीसीसीआई ने क्या कहा

उन्होंने कहा ,‘‘ सोशल मीडिया पर बहुत कुछ चल रहा है कि बीसीसीआई कार्रवाई करेगा. क्या बीसीसीआई मैच रैफरी है, ऐसे मामलों में अंपायर और मैच रैफरी फैसले लेते हैं. जो कुछ हुआ, वह खेल का हिस्सा था और बीसीसीआई की इसमें कोई भूमिका नहीं है. यह मैच रैफरी का काम है. अगर कोई गलती कर रहा है तो वह फैसला लेंगे.''

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिला रफ्तार का नया सौदागर, गुरनूर बरार ने बताया कैसे पूरा किया भारतीय जर्सी तक का सफर

ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना- शेफाली वर्मा ने बनाया World Record, ऐसा कारनामा कर T20 क्रिकेट की बनी जोड़ी नंबर 1

लेखक के बारे में
img
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Board Of Control For Cricket In India, India A, Sri Lanka A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com