विज्ञापन

'न्यूज' ने पास किया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा एग्जाम, इंटरनेट पर वायरल हुआ शख्स, आयोग को देनी पड़ी सफाई

जब सोशल मीडिया पर एग्जाम सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे, तो इसकी छानबीन शुरू की गई. इसके बाद, स्कूल के प्राचार्य ने इस नाम के कैंडिडेट होने की पुष्टि की.

'न्यूज'  ने पास किया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा एग्जाम, इंटरनेट पर वायरल हुआ शख्स, आयोग को देनी पड़ी सफाई
न्यूज कुमार प्रधान बताया कि उनके एक गलती हो गई थी. (Photo: NDTV)
  • CGPSC SI भर्ती के रिजल्ट में "News Kumar Pradhan" नाम देखकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए गए.
  • बाद में पता चला कि न्यूज कुमार प्रधान ने 10वीं, 12वीं और B.Ed की पढ़ाई की है.
  • CGPSC ने कहा कि रिजल्ट में वही नाम दिखाए गए हैं, जो अभ्यर्थियों ने आवेदन में भरे थे.
रायपुर:

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सब-इंस्पेक्टर भर्ती के नतीजे ने एक ऐसे कैंडिडेट को इंटरनेट पर मशहूर कर दिया है, जिसके नाम ने सोशल मीडिया यूजर्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि मेरिट लिस्ट में कोई फर्जी एंट्री या तकनीकी गड़बड़ी है. हालांकि, असल में यह उम्मीदवार, न्यूज कुमार प्रधान, रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के भाथनपाली गांव का रहने वाला है. CGPSC द्वारा सब-इंस्पेक्टर भर्ती के नतीजे घोषित किए जाने के बाद,  सोशल मीडिया पर मेरिट लिस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए, जिनमें उनका फर्स्ट नाम "News" (न्यूज) लिखा था. इसे देखकर कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह कोई असली कैंडिडेट है या सिस्टम की कोई गड़बड़ी.

हालांकि, जल्द ही यह पता चला कि न्यूज कुमार प्रधान सच में एक शख्स का नाम है और रिजल्ट में दिख रहा उनका अनोखा नाम उनके सरकारी रिकॉर्ड से पूरी तरह मेल खाता है.

जब सोशल मीडिया पर एग्जाम सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे, तो इसकी छानबीन शुरू की गई. इसके बाद, स्कूल के प्राचार्य ने इस नाम के कैंडिडेट होने की पुष्टि की.

न्यूज ने साल 2017 में रायगढ़ के रेंगालपाली शाशकीय स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की है. रायगढ़ के ही झलमला स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की. उन्होने B-ED की भी की पढ़ाई की है. न्यूज का पूरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है.

कहां हो गई गलती?

न्यूज कुमार प्रधान कहते हैं, "मेरे नाम की वजह से सबको दिक्कत हो रही है. दसवीं मार्कशीट में मुझसे गलती हुई थी कि मैंने सरनेम नहीं जोड़ा था. उसी की वजह से सबको कन्फ्यूजन हो रहा है. मेरा वास्तविक नाम न्यूज कुमार प्रधान है."

आयोग ने क्या कहा?

नतीजे जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के नामों को लेकर कई तरह की बातें कही गईं. इसे आयोग ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है. आयोग का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (रील्स और शॉर्ट्स वीडियो) पर कुछ अभ्यर्थियों के नामों को लेकर उनका उपहास उड़ाया जा रहा है और एग्जाम रिजल्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सोशल मीडिया पर चल रही इन रील्स और वीडियो में प्रदर्शित दावों का सख्ती से खंडन किया है. 

आयोग का कहना है कि परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थियों के वही नाम प्रदर्शित किए गए हैं, जो स्टूडेंट्स ने खुद अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज कर अंतिम रूप से सबमिट किए थे. इन्हीं नामों के आधार पर अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक परीक्षण (PST) और प्रारंभिक लिखित परीक्षा संपन्न हुई थी.

'सिर्फ वेबसाइट पर करें भरोसा...'

अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र में भी यही नाम लिखे गए थे. इन्हीं नामों के आधार पर अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अंडर सेक्रेटरी ने सभी अभ्यर्थियों और लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही ऐसी किसी भी असत्य, भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी या अफवाहों पर यकीन न करें. एग्जाम से जुड़ी किसी भी अधिकृत जानकारी के लिए केवल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, News, CGPSC, Social Media, Exam Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com