Who will break Virat Kohli 9,000 IPL runs: हाल ही में विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 9000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं. ऐसे में अब कोहली के इस रिकॉर्ड के मुकाम पर दूसरा कौन खिलाड़ी होगा, इसको लेकर पूर्व दिग्गज अपनी राय देने लगे हैं.भारत के पूर्व दिग्गज इरफान पठान ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की हो कोहली के इस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकता है. इरफान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर उस खिलाड़ी के बारे में बात की है. इरफान ने जो पोस्ट किया है वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विराट कोहली ही खुद को चुनौती दे सकते हैं
इरफान ने पोस्ट में लिखा है कि कोहली के इस रिकॉर्ड को चुनौती कोहली ही दे सकते हैं. इरफान ने कोहली के लिए लिखा, "विराट कोहली को अगर कोई चुनौती दे सकता है तो वह खुद विराट कोहली है. इसलिए आईपीएल में ये 9000 रन का माउंट एवरेस्ट उनके लिए सिर्फ एक पड़ाव है, मंजिल नहीं."
Virat kohli ko agar koi challenge kar sakta hai to woh khud Virat Kohli hai. Isliye IPL mein yeh 9000 run ka Mount Everest unke liye sirf ek padaav hai, manzil nahi.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 27, 2026
विराट कोहली ने 275 आईपीएलमैचों की 267 पारियों में 40.05 की औसत और 133.05 के स्ट्राइक रेट से 9,012 रन बनाए हैं. इसमें 8 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर आईपीएल में नाबाद 113* रन रहा है.इस आईपीएल में विराट अब ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने 8 पारियों में 58.50 की औसत और 162.50 के स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और इस आईपीएल में उनका 81 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.
आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आरसीबी
दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ, RCB ने आठ मैचों में अपनी छठी जीत दर्ज की है, और उनके खाते में 12 अंक हो गए हैं. RCB पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. DC के लिए यह पांचवीं हार है और इस हार के कारण वे पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं