शोएब अख्तर... यह नाम सुनते ही दिमाग में 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से आग उगलती गेंदें और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को परेशान करने वाले पाकिस्तान के 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' की छवि उभर आती है. और अगर किसी का नाम शोएब अख्तर हो तो वो क्या करेगा, वहीं तेज रफ्तार से गेंदबाजी. अब इसी नाम का एक गेंदबाज पाकिस्तान क्रिकेट सर्किट में तहलका मचा रहा है. हालांकि, उनके नाम के आगे जूनियर भी लगा है.
श्रीलंकाई टीम अभी पाकिस्तान के दौरे पर है. जहां दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत सोमवार 9 नवंबर से होनी है. सभी को उम्मीद थी कि शोएब अख्तर का डेब्यू होगा, लेकिन चयनकर्ताओं ने इस गेंदबाज को मौका नहीं दिया है. बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पैट्रन्स XI बनाम श्रीलंका के बीच मैच में 3 विकेट लिए थे.
कौन हैं शोएब अख्तर जूनियर
29 दिसंबर, 1999 को मंडी बहाउद्दीन, पाकिस्तान में जन्मे शोएब अख्तर जूनियर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है. वह बीते कुछ समय से पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में लगातार चर्चा में रहे हैं. उन्होंने एक सीम बॉलर के तौर पर अपनी काबिलियत दिखाई है जो नई गेंद से असर डाल सकते हैं. शोएब अख्तर जूनियर सियालकोट रीजन के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में खेल चुके हैं.
हालांकि उनके नाम ने पाकिस्तान के पूर्व महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से मिलते-जुलते होने की वजह से फैंस के बीच उत्सुकता पैदा की है, लेकिन दोनों के बीच कोई सार्वजनिक रूप से स्थापित पारिवारिक रिश्ता नहीं है.
शोएब अख्तर जूनियर ने 2023 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. पाकिस्तान टीवी के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने 7 विकेट झटके थे. अभी तक उन्होंने 16 फर्स्ट क्लास मैचों में 59 विकेट झटके हैं.
10 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 9 विकेट हासिल किए हैं. वहीं 8 टी20 में उनके नाम 6 विकेट हैं. बता दें, शोएब अख्तर जूनियर की नाम भले ही रावलपिंडी एक्सप्रेस का हो, लेकिन रफ्तार वैसी नहीं है, क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में उनकी स्पीड 135-140 की स्पीड बताई गई है.
बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चाएं थी कि इस गेंदबाज ने तीन दिन के प्रैक्टिस मैच में अपने प्रदर्शन से हेड कोच और सिलेक्शन कमिटी का ध्यान खींचा है और श्रीलंका के खिलाफ़ उनके सेलेक्शन पर विचार किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: दिवाली पर भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट, जानें कहां देख पाएंगे लाइव
यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में? IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर बड़ा दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं