विज्ञापन

Who is Praful Hinge: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और प्रिटोरियस का पहले ही ओवर में कर दिया काम तमाम

Who is Praful Hinge: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज प्रफ़ुल्ल प्रकाश हिंगे ने कहर बरपाया और उन्होंने अपने डेब्यू पर पहले ओवर में 3 विकेट निकाले.

Who is Praful Hinge: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और प्रिटोरियस का पहले ही ओवर में कर दिया काम तमाम

Who is Praful Hinge?: हैदराबाद ने 24 साल के पेसर प्रफुल्ल प्रकाश हिंगे को राजस्थान के ख़िलाफ़ ना सिर्फ़ मौक़ा दिया बल्कि उनपर भरोसा दिखाया बल्कि कप्तान ईशान किशन ने उन्हें पहला ओवर भी दिया. और, पहली ही ओवर में प्रफुल्ल ने शानदार लाइन लेंथ दिखाते हुए राजस्थान के तीन फॉर्म में खेल रहे बैटर का विकेट अपने नाम कर लिया. IPL में धूम मचाते बल्लेबाज़ों के बीच ये किसी गेंदबाज़ के लिए सपने जैसी शुरुआत है.

स्टार स्पोर्ट्स पर कॉमेन्ट्री के दौरान हरभजन सिंह कहते हैं, “मुझे अलज़ारी जोसफ़ का प्रदर्शन याद आता है जिन्होंने यहीं 6 विकेट लिए थे. मगर ये ख़ास प्रदर्शन है. प्रफुल्ल ने तीन ऐसे बैटर को आउट किया है जो टीम बेहद फॉर्म में खेल रही थी. लेकिन दूसरे सिरे पर शाकिब की भी तारीफ़ करनी होगी.” हरभजन ये भी कहते हैं कि वो मैच के बाद चाहें तो इस ड्रीम शुरुआत वाली गेंद को अपने लिए मांग सकते हैं.

प्रफुल्ल के पहले चार शिकार

प्रफुल्ल प्रकाश ने अपने IPL के पहले मैच के पहले ही ओवर के दूसरे, चौथे और छठे गेंद पर विकेट लेकर हैदराबाद के स्टेडियम में सनसनी मचा दी. प्रफुल्ल ने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान ड्रि प्रिटोरियस के विकेट ले लिये. यही नहीं प्रफुल्ल ने अपने दूसरे ओवर की छठी गेंद पर कप्तान रियान पराग का विकेट भी अपने नाम कर लिया. 

फ़र्स्ट क्लास में प्रफुल्ल का प्रदर्शन

प्रफुल्ल प्रकाश हिंगे एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो विसूर्यदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं. हिंगे ने 2024 में विदर्भ के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया और 2025-26 के सत्र में 10 मैचों में 27 विकेट लिए थे. वह विदर्भ की विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और उनकी गेंदबाजी की तारीफ हुई थी. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने पैसा वसूल प्रदर्शन किया. प्रफुल्ल ने ऑस्ट्रलिया जाकर जॉश हेज़लवुड की संगत में भी अपनी गेंदबाज़ी को निखारा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com