विज्ञापन

8 ओवर, 4 मेडन, 3 विकेट, U19 में भारत को मिला नया तूफान, द्रविड-सहवाग के बेटे के बीच लूटी लाइमलाइट

भारत अंडर-19 के युवा तेज गेंदबाज इशान सूद ने एशिया कप 2026 में नेपाल के खिलाफ शुरुआती ओवरों में तीन विकेट लेकर सनसनी मचा दी है. 17 वर्षीय चंडीगढ़ के इस गेंदबाज की शानदार गेंदबाजी के बाद फैंस उनके बारे में जानने को बेहद उत्सुक हैं.

8 ओवर, 4 मेडन, 3 विकेट, U19 में भारत को मिला नया तूफान, द्रविड-सहवाग के बेटे के बीच लूटी लाइमलाइट
कौन हैं इशान सूद?

एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर 19 एशिया कप 2026 का चौथा मुकाबला भारत अंडर-19 और नेपाल अंडर-19 के बीच अल अमीरात में खेला जा रहा है. जहां भारत के गेंदबाज इशान सूद ने शुरुआती ओवरों में ही विपक्षी टीम को दनादन तीन झटके दिए हैं. जिसके बाद नेपाल की टीम बैकफुट पर नजर आ रही है. सूद के पहले शिकार प्रसिद्ध जैशी बने. जैशी को उन्होंने अर्जुन राजपूत के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. उसके बाद दूसरे शिकार सूर्यांशु कोइराला बने. कोइराला को पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया. कोइराला का कैच भी अर्जुन राजपूत ने ही पकड़ा. विपक्षी टीम को तीसरा झटका उन्होंने नौवें ओवर में दिया. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए निश्चल छेत्री को उन्होंने चौहान के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

शुरुआती ओवरों में ही सूद की कहर बरपाती गेंदबाजी देख हर कोई उनका मरीद हो गया है. लोग लगातार युवा गेंदबाज की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. यहीं नहीं कुछ लोगों का सवाल है कि आखिर यह होनहार गेंदबाज हैं कौन? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है- 

कैन हैं इशान सूद? 

इशान सूद का जन्म 20 मार्च साल 2009 में चंडीगढ़ में हुआ था. मौजूदा समय में वह 17 साल के हैं. सूद दाहिने हाथ से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी और दाहिने हाथे से ही बल्लेबाजी करते हैं. उन्हें अब तक भारतीय अंडर-19 और भारत बी अंडर-19 टीम की तरफ से जलवा दिखाने का मौका मिला है. टीम में वह बतौर गेंदबाज हिस्सा लेते हैं.

इशान सूद को भारत बी अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए चार सफलता हाथ लगी है. वहीं भारतीय अंडर-19 की तरफ से उन्होंने खबर लिखे जाने तक तीन मैच खेले हैं. इस बीच उनको तीन पारियों में चार सफलता हाथ लगी है. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में फिर आने वाला है भूचाल, कौन हैं नजम सेठी? जिन्होंने पीएम शरीफ से बंद कमरों में की बात



 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Nepal, Ishan Dheeraj Sood, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com