पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरिम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी की जमकर सराहना की है. उन्होंने सेठी के क्रिकेट को बढ़ावा देने वाले कदमों को विशेष सराहा है. रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक नजम सेठी ने आज (छह नवंबर 2026) इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. जहां अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पाकिस्तान में विभागीय क्रिकेट की बहाली के लिए उठाए गए कदमों और फरवरी में शुरू होने वाले पीएसएल के आठवें सीजन के आयोजन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी. इस दौरान पीएम शरीफ ने देश में क्रिकेट के प्रचार-प्रसार के लिए नजम सेठी के प्रयासों की सराहना की और उन्हें इस दिशा में अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण लगातार जारी रखने का निर्देश दिया.
कौन हैं नजम सेठी?
नजम सेठी पाकिस्तान के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और क्रिकेट प्रशासक हैं. यहीं नहीं वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं. जहां उन्होंने क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अहम भूमिका निभाई थी.
सेठी पाकिस्तान के अंग्रेजी समाचार पत्र द फ्राइडे न्यूज के संस्थापक भी हैं. नजम सेठी क्रिकेट जरूर नहीं खेलते हैं. मगर पाकिस्तान क्रिकेट को चलाने और उसके फैसलों में उनका अहम योगदान रहा है.
पाकिस्तान सुपर लीग को लोकप्रिय बनाने में नजम सेठी का है अहम योगदान
पाकिस्तान सुपर लीग को लोकप्रिय बनाने में नजम सेठी को विशेष श्रेय दिया जाता है. साल 2022 के अंत में उन्हें पीसीबी के अंतरिम प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया था.
यह भी पढ़ें- अनवर-गांगुली ओपनर, नंबर 3 पर द्रविड़ नहीं, जो कभी नहीं जीत पाए वर्ल्ड कप, इंजमाम-उल-हक ने उनकी चुनी ऑल टाइम 11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं