विज्ञापन

IND U19 Team: कौन है अन्वय द्रविड़, जिसने पिता के नक्शेकदम पर चलकर टीम इंडिया में बनाई जगह, जानें कैसा रहा है परफॉर्मेंस

बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट समिति ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम की घोषणा की है जिसमें राहुल द्रविड़ के बेटे को टीम में शामिल किया गया है.

IND U19 Team: कौन है अन्वय द्रविड़, जिसने पिता के नक्शेकदम पर चलकर टीम इंडिया में बनाई जगह, जानें कैसा रहा है परफॉर्मेंस
Who Is Anvay Dravid: राहुल द्रविड़ के बेटे का हुआ चयन

Rahul Dravid's son Anvay Dravid: राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को बृहस्पतिवार को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया. बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम की घोषणा की. इस दौरे पर तीन वनडे और दो बहु-दिवसीय मैच खेले जाएंगे. टीम की अगुआई यशबर्धन सिंह चौहान करेंगे जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उप-कप्तान नियुक्त किया गया.

अन्वय द्रविड़ का कैसा रहा है परफॉर्मेंस

17 साल के अन्वय द्रविड़ ने पिछली वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था.इस टूर्नामेंट में उन्होंने छह मैच में कुल 220 रन बनाए जिसमें उनका शीर्ष स्कोर नाबाद 82 रन था. वह बेंगलुरु में हुई त्रिकोणीय घरेलू सीरीज के दौरान भारत की अंडर-19 ‘बी' टीम के लिए खेल चुके हैं. इस सीरीज में भारत ए और अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी शामिल थीं. घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीम सी में भी चुना गया था. इससे पहले  नवंबर 2025 में BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अफगानिस्तान U-19 और इंडिया A U-19 के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दौरान भारत B U-19 टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था.

शुरुआती करियर से ही बेमिसाल रहे हैं अन्वय द्रविड़

अपने शुरुआती करियर में, उन्होंने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के दौरान अपना पहला शतक लगाया और कर्नाटक की अंडर-14 राज्य टीम की कप्तानी भी की. बड़े भाई भी हैं क्रिकेटर अपने पिता राहुल द्रविड़ के अलावा, उनके बड़े भाई समित द्रविड़ भी एक क्रिकेटर हैं, जिन्हें पहले इंडिया अंडर-19 टीम में चुना जा चुका है. 2024 में द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोट के कारण वह सीरीज में नहीं खेल पाए थे.

भारत के भविष्य के स्टार खिलाड़ियों के लिए एक नया दौर शुरू हो रहा है

जूनियर क्रिकेट कमेटी ने यशवर्धन सिंह चौहान को वनडे और मल्टी-डे, दोनों टीमों की कप्तानी सौंपी है, जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उप-कप्तान बनाया गया है. उम्मीद है कि यह दौरा उन खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए एक अहम मंच साबित होगा जो आने वाले सालों में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप योजनाओं का मुख्य हिस्सा बन सकते हैं.

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी कर रहे हैं कमाल

दूसरी ओर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी धीरे-धीरे अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं. अर्जुन आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम का हिस्सा हैं. वहीं, हाल ही में मुंबई टी-20 में अर्जुन ने अपने ऑलराउंड खेल से दुनिया को अपने टैलेंट से रूबरू कराया है. अर्जुन ने मुंबई टी-20 के एक मैच में गेंदबाजी से तीन विकेट लिए, जबकि बल्ले से 66 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए थे. अर्जुन एक बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर खुद को लगातार साबित कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-  कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीखर 

ये भी पढ़ें- नौ चौके, 200.00 का स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ बल्ले से मचाई धूम, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Dravid, India U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com