आईपीएल (IPL) के 16वें मुकाबले में आज पंजाब और गुजरात (Punjab Vs Gujrat) की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद ही महत्वपूर्ण है. पंजाब की टीम बल्लेबाजी में शानदार दिखाई दे रही है. अभी तक पंजाब ने अपनी टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को मैदान पर नहीं उतारा है. श्रीलंका के भानुका राजपक्षे को पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में 50 लाख रुपए में खरीदा था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) की जगह अभी तक पंजाब की टीम में भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapakse) मोर्चा संभाल रहे थे जिनको पंजाब ने उनके बेस प्राइस में खरीदा था. उन्होंने अभी तक 43 (22), 31 (9) और 9 (5) रनों की तीन मैचों में पारियां खेली हैं.
यह भी पढ़ें- IPL में तेंदुलकर को आउट करने पर दर्शकों ने कर दिया था बुरा हाल, फिर गांगुली ने बचाया',अख्तर ने बताई आपबीती
अब पंबाज की टीम इस दुविधा में है कि 6.75 करोड़ रुपयों में खरीदे जॉनी बेयरस्टो को मौका दें या फिर विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही जाए और भानुका को एक मैच में और मौका दिया जाए. वैसे अगर पंजाब जॉनी बेयरस्टो को मौका देती है तो निश्चित रूप में वे टीम को टॉप ऑर्डर में मजबूती देंगे. वैसे भी ये माना जाता है कि अनिल कुंबले टीम में बदलाव के साथ जाना पसंद करते हैं.
अब ये कप्तान और कोच को मिलकर सोचना है कि वे जॉनी बेयरस्टो के साथ जाते हैं या फिर भानुका राजपक्षे को एक मैच और खेलने का मौका मिलेगा. अभी तक पंजाब ने टीम ने अपने तीन में से दो मुकाबलों में जीत हासिल की है वहीं गुजरात एकमात्र टीम है जिसने अभी तक कोई भी मैच नहीं हारा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं