विज्ञापन

PSL की किस टीम में अभिषेक शर्मा को देखना चाहते हैं पाकिस्तानी? कामरान अकमल के जवाब ने जीता फैंस का दिल

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने बताया कि अगर अभिषेक शर्मा कभी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलें, तो वह उन्हें किस टीम के लिए खेलते देखना पसंद करेंगे.

PSL की किस टीम में अभिषेक शर्मा को देखना चाहते हैं पाकिस्तानी? कामरान अकमल के जवाब ने जीता फैंस का दिल
Abhishek Sharma, Kamran Akmal, Basit Ali
NDTV

पाकिस्तान के एक वायरल इंटरव्यू वीडियो में पूर्व क्रिकेटरों से पूछा गया कि अगर भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कभी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलें, तो उन्हें किस टीम के लिए खेलते देखना पसंद करेंगे. इस सवाल पर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अभिषेक को उस टीम में खेलना चाहिए जिसके पास 'सबसे ज्यादा पैसे' हों. हालांकि, अपनी पसंद बताते हुए अकमल ने कहा कि वे अभिषेक शर्मा को बतौर ओपनर बाबर आजम के साथ बल्लेबाजी करते देखना चाहेंगे. उनका मानना है कि यह जोड़ी काफी रोमांचक साबित हो सकती है.

वहीं, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने भी अपनी पसंद जाहिर की. उन्होंने कहा कि वे अभिषेक शर्मा को ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ ओपनिंग करते देखना चाहेंगे. बासित के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों की शैली अलग है और ऐसी जोड़ी दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प हो सकती है. वीडियो में दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी राय रखी, लेकिन उनके जवाबों ने कमेंट बॉक्स में क्रिकेट फैंस के बीच अलग-अलग राय पैदा कर दी और लोगों के बीच एक दिलचस्प चर्चा जरूर छेड़ दी.

अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा की पाकिस्तान में चर्चा होना लाजमी भी है, क्योंकि भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा ने बुधवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बाद, ICC पुरुष T20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया. अभिषेक ने मंगलवार को अपना चौथा T20I शतक जड़ा. उन्होंने तीसरे T20I मैच में सिर्फ 38 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिससे भारत को 6 विकेट से जीत मिली. इस प्रदर्शन की बदौलत वे अपने ही देश के खिलाड़ी ईशान किशन को पीछे छोड़कर दुनिया की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए.

दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के T20I कप्तान

ईशान किशन चोट के कारण 5 मैचों की सीरीज के दूसरे और तीसरे T20I मैच में नहीं खेल पाए थे। वे अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के T20I कप्तान साहिबजादा फरहान आ गए हैं. ICC ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'इस पारी की बदौलत बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने साथी खिलाड़ी ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया और T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया.' अभिषेक के कुल 897 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि फरहान 883 पॉइंट्स के साथ दूसरे और ईशान किशन 866 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें-  वैभव नंबर-1, हार्दिक और बुमराह को भी किया शामिल, अनाया बांगड़ की प्लेइंग XI में एक से बढ़कर एक धुरंधर

यह भी पढ़ें-  WPL 2027 में पहली बार दिखेगा आयरलैंड का दम, गुजरात ने लाखों में खरीदी स्टार ऑलराउंड

यह भी पढ़ें- WPL Auction 2027 में सोफी मोलिन्यूक्स के लिए UP Warriorz ने खोला खजाना, बनीं पहली करोड़पति खिलाड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Cricket, Abhishek Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com