विज्ञापन

Diwali Gift Tax Rules: क्या दिवाली पर मिले कैश गिफ्ट पर देना होगा टैक्स? जानिए कब मिलेगी छूट और क्या हैं नियम

Income Tax on Cash Gifts: दिवाली पर ₹50,000 से ज्यादा कैश गिफ्ट मिलने पर कब लगता है टैक्स? जानिए रिश्तेदारों से मिले गिफ्ट, शादी में मिलने वाली छूट और इनकम टैक्स के नियम.

Diwali Gift Tax Rules: क्या दिवाली पर मिले कैश गिफ्ट पर देना होगा टैक्स? जानिए कब मिलेगी छूट और क्या हैं नियम
Diwali Gift Income Tax Rules: दिवाली पर कैश गिफ्ट लेते समय सावधान! ₹50,000 से ज्यादा मिलते ही लग सकता है टैक्स
NDTV India

Diwali Gift Tax Rules: दीवाली पर मिठाई और पटाखों के साथ शगुन के लिफाफे मिलना तो आम बात है. कई बार दोस्तों या रिश्तेदारों से अच्छी-खासी रकम मिल जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शगुन के पैसों पर भी टैक्स लग सकता है? अगर आपको किसी ने ₹51,000 दिवाली गिफ्ट में दिए हैं, तो क्या आपको इस पर टैक्स देना होगा? दरअसल, यह इस बात पर निर्भर करता है कि पैसे किसने दिए हैं और सालभर में आपको कुल कितने कैश गिफ्ट मिले हैं.

 ₹50,000 से ज्यादा का कैश गिफ्ट पड़ सकता है भारी! 

इनकम टैक्स के नियमों के हिसाब से अगर कोई ऐसा शख्स आपको पैसे देता है जो आपका करीबी रिश्तेदार नहीं है, और सालभर में ऐसे गिफ्ट्स की कुल वैल्यू ₹50,000 से ऊपर चली जाती है, तो आपको टैक्स भरना पड़ सकता है.  अगर आपके पड़ोसी ने आपको दिवाली पर ₹51,000 कैश गिफ्ट दिया है, तो पूरी रकम टैक्स के दायरे में आ सकती है. इसे 'इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज' के तहत गिना जाता है और इस पर आपके लागू इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लग सकता है.

वहीं, अगर किसी दोस्त से आपको सालभर में कुल ₹40,000 का कैश गिफ्ट मिला है, तो आम तौर पर इस नियम के तहत उस पर टैक्स नहीं लगेगा. हालांकि, सालभर में मिले सभी ऐसे गिफ्ट की कुल रकम पर ध्यान देना जरूरी है.

परिवार से मिले कैश गिफ्ट पर कितना टैक्स लगेगा?

अगर दिवाली पर आपके माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी या दादा-दादी आपको कैश गिफ्ट देते हैं, तो रकम कितनी भी हो, आम तौर पर उस पर टैक्स नहीं लगता. यानी पिता से दिवाली पर ₹1 लाख मिलने पर भी आपको इस गिफ्ट पर इनकम टैक्स नहीं देना होगा.हालांकि, टैक्स नियमों में हर जान-पहचान वाले या दूर के रिश्तेदार को छूट नहीं मिलती. इसलिए यह समझना जरूरी है कि गिफ्ट देने वाला व्यक्ति इनकम टैक्स के नियमों के तहत रिश्तेदार की कैटेगरी में आता है या नहीं.

शादी में मिले गिफ्ट पर क्या है नियम?

इनकम टैक्स के नियमों में शादी के मौके पर मिले गिफ्ट के लिए भी छूट है. शादी के अवसर पर मिले गिफ्ट पर रकम की कोई तय लिमिट नहीं है. लेकिन दिवाली, जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे मौकों पर मिले गिफ्ट को इस छूट में शामिल नहीं किया जाता. इसलिए दिवाली पर मिले कैश गिफ्ट के लिए सामान्य नियम लागू हो सकते हैं.

कैश गिफ्ट पर टैक्स से जुड़े इन नियमों को भूलकर भी न भूलें

मतलब साफ है कि अगर आपको ₹51,000 का शगुन मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बस यह चेक कर लीजिए कि पैसे देने वाला आपका करीबी रिश्तेदार है या नहीं, और सालभर में ऐसे कुल गिफ्ट कितने मिले हैं. साथ ही, अगर बड़ी रकम है तो उसका थोड़ा हिसाब-किताब जरूर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आप यह बता सकें कि पैसा कहां से आया है.

यह भी पढ़ें | DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, 1.17 करोड़ लोगों की सैलरी-पेंशन कितनी बढ़कर आएगी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Gift Tax Rules 2026, Cash Gift Tax Limit In India, Income Tax On Cash Gifts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com