IND-W vs PAK-W, Women's T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ 14 जून को खेलने वाली है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम का T20I में पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा रहा है; भारत ने 16 मैचों में से 13 मैच में जीत हासिल किए हैं. भारत और पाकिस्तान महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. भारतीय महिला टीम पिछले साल की अपनी सफलता की गति को आगे बढ़ाना चाहेगी और इस बड़े टूर्नामेंट को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी.
भारत-पाकिस्तान महिला टीम का मुकाबला कब और कितने बजे से होगा ?
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम में होगा. कितने बजे से होगा मैच? भारत-पाक महिला वर्ल्ड कप मैच शाम 7 बजे से होगा. टॉस 6:30 होगा.
भारत-पाकिस्तान महिला टीम का मुकाबला किस चैनल पर होगा?
भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच मैच को Live टीवी पर Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2, Star Sports 2 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD चैनल पर होगा.
कहां होगा लाइव मैच स्ट्रीम
दोनों टीमों के बीच सुपरहिट मुकाबला का लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगा.
फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला
भारत-पाकिस्तान महिला टीम के बीच यह मुकाबला भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं.
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव
पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का शेड्यूल (ग्रुप स्टेज)
- 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, बर्मिंघम- शाम 7 बजे
- 17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड्स, लीड्स- शाम 7 बजे
- 21 जून: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैंचेस्टर- शाम 7 बजे
- 25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, मैंचेस्टर- शाम 7 बजे
- 28 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लंदन- शाम 7 बजे
ये भी पढ़ें- कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीख\
ये भी पढ़ें-भाई आशीर्वाद ने जमाया शतक तो गदगद हुए वैभव सूर्यवंशी, ऐसे रिएक्ट कर दी बधाई, वायरल हुआ पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं