विज्ञापन

दिल्ली में इमारत हादसे का CCTV आया सामने, देखिए कैसे ताश के पत्तों की तरह गिरी बिल्डिंग

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. घटना के बाद एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें यह बिल्डिंग गिरती हुई दिख रही है.

दिल्ली में बिल्डिंग गिरने का नया CCTV आया सामने
  • दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी बिल्डिंग का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.
  • इस वीडियो में अचानक से बिल्डिंग गिरती हुई दिख रही है. गिरने के बाद धूल का गुबार उठा.
  • दिल्ली के इस इलाके में इमारत गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है.

दिल्ली में रविवार दोपहर सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. यह इमारत एक पीजी हॉस्टल के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी. जिसमें आसपास पढ़ाई करने  वाले छात्र रहते थे. घटना को 20 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है, यहां से अब तक  12 लोगों का रेस्क्यू किया गया है, जिसमें कई छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों के परिजन भी यहां पहुंच रहे हैं, जबकि आसपास रहने वाले छात्रों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए इलाके में बरती जा रही लापरवाहियों के बार में भी बताया है. घटना के बाद एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें यह बिल्डिंग गिरती दिख रही है. 

बिल्डिंग गिरने का सीसीटीवी वीडियो आया 

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी इस इमारत का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें यह इमारत अचानक से गिरती दिखी है. इमारत गिरने के बाद मलबा भर गया और आसपास धूल का गुबार देखने को मिला. लोगों ने यहां वहां भागकर अपनी जान बचाई है. 

देवास से आया छात्र का परिवार 

इस इमारत में मध्य प्रदेश के देवास का एक छात्र जिसका नाम अर्पित था, वह इसी बिल्डिंग में रहता था, अर्पित के परिजन यहां पहुंचे हैं. छात्र की मां ने बताया कि उनका बेटा इसी बिल्डिंग में रहता था. रविवार में दोपहर 12 बजे तक उससे फोन पर बातचीत हुई थी. लेकिन उसके बाद से ही उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. देवास का यह छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा था, जो इसी बिल्डिंग रहता था. लेकिन बिल्डिंग गिरने के बाद से उसकी जानकारी नहीं है. जबकि मकान मालिक का फोन नहीं लग रहा है. 

चश्मदीदों ने बताया घटना का हाल 

ग्राउंड पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रिपोर्टिंग टीम की बातचीत में स्थानीय चश्मदीदों ने भी जानकारी दी है. बिहार के रहने वाले एक छात्र ने बताया 'यहां अलग-अलग जगहों से बच्चे पढ़ने आते हैं और इसी इमारत के पीजी में रहते थे, जब यह हादसा हुआ, तब कई छात्र अंदर मौजूद थे. एकदम से भूकंप जैसी तेज आवाज आई और पूरी बिल्डिंग नीचे आ गई. सटीक संख्या बताना मुश्किल है कि अंदर 5, 10 या 20 छात्र हैं. लेकिन हमें पक्का पता है कि छात्र अंदर फंसे हुए हैं. कुछ छात्र मलबे के अंदर से ही मोबाइल फोन कर रहे हैं और मदद मांग रहे हैं. एनडीआरएफ  ने कुछ छात्रों को निकाल लिया है, लेकिन अभी भी कई बच्चे दबे हैं। हम बस भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं.' 

ये भी पढे़ंः दिल्ली के सत्य निकेतन में पूरी रात चला रेस्क्यू, 6 की मौत, सर्च ऑपरेशन में स्निफर डॉग्स को भी लगाया गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Building Collapse, Delhi Building Collapse News, Delhi Building Collapse Video, Satya Niketan Building Collapse, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com