वैसे तो आईपीएल 2027 के शुरू होने में अभी काफी माह शेष हैं. मगर आगामी सीजन को ध्यान में रखते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने अभी से एक मैच विजेता कप्तान की तलाश करने शुरु कर दी है. क्योंकि पिछले दो सीजन में टीम का प्रदर्शन अजिंक्य रहाणे की देखरेख में कुछ खास नहीं रहा था. यहीं नहीं रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अब अलविदा भी कह दिया है. जिसके बाद फ्रेंचाइजी की यह मुहिम और तेज हो गई है. हाल के दिनों में ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि केकेआर की टीम एमआई के मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए काफी उत्सुक है. मगर यह डील अब तक पूरी नहीं हो पाई है.
रिंकू ने जगाई उम्मीद की किरण
केकेआर की टीम में कप्तानी को लेकर चल रहे उठापटक के बीच एक खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी से हर किसी को प्रभावित किया है. यह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के खब्बू बल्लेबाज रिंकू सिंह हैं. हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश टी20 लीग में रिंकू सिंह मेरठ मावेरिक्स की टीम का हिस्सा थे. जहां उनकी देख रेख में टीम ट्रॉफी अपने हाथ में उठाने में कामयाब हुई है. केकेआर की टीम रिंकू के इस प्रदर्शन को देख अगले सीजन में उन्हें टीम की कमान सौंप सकती है.
72 आईपीएल मैच खेल चुके हैं रिंकू
रिंकू सिंह के पास आईपीएल में लंबे समय तक शिरकत करने का अनुभव भी है. खबर लिखे जाने तक 28 वर्षीय बल्लेबाज ने देश की प्रतिष्ठित लीग में कुल 72 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 62 पारियों में 34 की औसत से 1394 रन निकले हैं. जिसमें छह अर्धशतक शामिल है. 83 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- कोच घर भेजे, खिलाड़ी बदल डाले, अतीक का छलका दर्द, 'ये क्रिकेट है या सर्कस?'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं