विज्ञापन

Rohit Sharma: BCCI मीटिंग में रोहित शर्मा के भविष्य पर गंभीर-आगरकर का क्या होगा फैसला? पहले नाराज फिर रिटायरमेंट को तैयार!

BCCI Review Meeting: रोहित शर्मा का भविष्य क्या होगा? BCCI की आज होने वाली हाई-प्रोफाइल मीटिंग में इस सवाल पर सबकी नजर रहेगी.

Rohit Sharma: BCCI मीटिंग में रोहित शर्मा के भविष्य पर गंभीर-आगरकर का क्या होगा फैसला? पहले नाराज फिर रिटायरमेंट को तैयार!
BCCI Review Meeting, Rohit Sharma ODI World Cup Future:

BCCI Review Meeting: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज गुरुवार को मुंबई में अपने हेडक्वार्टर में एक अहम रिव्यू मीटिंग करने जा रहा है. इस मीटिंग में सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) के हेड VVS लक्ष्मण के भी शामिल होने की उम्मीद है.

रोडमैप पर होने वाली बातचीत में ODI वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तीन सीनियर खिलाड़ियों - रोहित शर्मा (Rohit Sharma ODI Future under BCCI Review Meeting), विराट कोहली (Virat Kohli) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) - के भविष्य पर भी चर्चा होगी. जहाँ बाद के दो खिलाड़ियों पर अभी कोई खास दबाव नहीं है, वहीं रोहित शर्मा पर काफी दबाव है.

काफी समय से यह चर्चा है कि सिलेक्शन कमिटी के एक सदस्य ने रोहित को बताया था कि पैनल ने आगे बढ़ने का फैसला किया है. इंग्लैंड के हालिया दौरे के दौरान लॉर्ड्स में हुए ODI मैच के बाद रोहित से पूछा गया था कि क्या वह अपने करियर को अलविदा कह देंगे.

हालांकि पूर्व कप्तान और उनके करीबी लोगों ने इस पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन चर्चा यह थी कि भले ही रोहित नाराज थे, फिर भी वह इसके लिए सहमत हो गए थे, लेकिन लॉर्ड्स (Rohit Sharma Lord's Century) में शानदार शतक लगाने के बाद, फिलहाल के लिए उनके रिटायरमेंट की संभावना खत्म हो गई. इसके बावजूद, यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि रोहित अगले साल साउथ अफ्रीका जाने वाली फ्लाइट में सवार होंगे.

(PTI इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com