- कैंट रोड पर बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर.
- कार सब्जी की दुकान में घुसी, दुकान को हुआ भारी नुकसान.
- हादसे में दुकानदार को चोट लगी है.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कैंट रोड पर तेज रफ्तार व्हीकल का कहर देखने को मिला है. जिले में एक कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक सब्जी की दुकान में घुस गई. इससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक दुकानदार को हल्की चोट भी आई है. हादसे की वजह बनी कार को एक महिला चला रही थी और अचानक कार का संतुलन खो बैठी. इसके बाद, कार दुकान में जा घुसी, जिससे सब्जी की दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है.
देहरादून के कैंट रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक सब्जी की दुकान में घुस गई, जिससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक दुकानदार को हल्की चोट भी आई है. महिला चालक कार चला रही थी. अचानक कार का संतुलन खो बैठीं और कार दुकान में… pic.twitter.com/FU8F34XyMY
— NDTV India (@ndtvindia) September 3, 2026
'मोबाइल टूट गया...'
मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि कार अचानक काबू से बाह हो गई और आकर सब्जी की दुकान में टकरा गई. एक मोटरसाइकिल टूट गई. एक शख्स का मोबाइल टूट गया और उसके हाथ में चोट आई है.
हाद के दिनों देहरादून में सड़क हादसे की यह पहली घटना नहीं है. पिछले कुछ दिन पहले भी एक रोड एक्सिडेंट हुआ था, जिसमें मौत होने की भी बात सामने आई थी. 19 अगस्त, 2026 को डोईवाला के मशहूर मणिमाई मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया था. इस दौरान, मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं