विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी पर इंटरनेशनल मीडिया क्या लिख रहा है

वैभव सूर्यवंशी की आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में खेली गई 78 रनों की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 6 विकेट से जीत दर्ज की.उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े.

भारतीय क्रिकेटर वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी पर इंटरनेशनल मीडिया क्या लिख रहा है
international media on Vaibhav Sooryavanshi

International Media on Vaibhav Sooryavanshi: दुनिया में  15 साल के वैभव सूर्यवंशी की काबिलियत की चर्चा हो रही है कि वह बिना किसी हिचकिचाहट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं, जिससे राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 के पावरप्ले में धमाकेदार शुरुआत करने में मदद मिल रही है. शुक्रवार को भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आए, वैभव की बल्लेबाजी ने क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया है. इंटरनेशनल मीडिया भी वैभव को लेकर रिएक्ट कर रहा है और उसे उम्मीद का सितारा करार दिया है. दुनिया भर के मीडिया ने वैभव सूर्यवंशी पर रिएक्ट करते हुए उसे टी-20 के ग्रेटेस्ट क्रिकेटर तक कह दिया है. 

BBC Sport

"15 साल का ऐसा खिलाड़ी बताया जिसे क्रिकेट अब नजरअंदाज़ नहीं कर सकता और यह भी कहा कि जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी इंटरनेशनल गेंदबाजों के सामने उनका दबदबा, एज-ग्रुप क्रिकेट को एक "बेमेल" मुकाबला जैसा बना देता है."

Cricket.com.au (ऑस्ट्रेलिया): 

"IPL में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें "बॉस बेबी" का नाम दिया, और उनकी परिपक्वता और ताकत की तुलना उनसे 5 साल बड़े खिलाड़ियों से की है". 

The Sun (UK): 

"The Sun ने कम उम्र में उनकी तेजी से हुई तरक्की और उनके प्रभाव की तुलना इंग्लिश डार्ट्स के उभरते सितारे ल्यूक लिटल से की, और पेशेवर खेलों में किशोरों के दबदबे की इस घटना पर जोर दिया है."

पाकिस्तानी मीडिया

" तनवीर अहमद जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी निडरता की तारीफ की है, और यह राय जाहिर की है कि उनकी क्षमता इतनी ज़्यादा है कि वे जल्द ही T20I में टॉप-रैंक वाले बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ सकते हैं."

FOX CRIKCET- 'जिसे स्कूल में होना चाहिए था', 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया धमाल, अब टीम इंडिया से बुलावा आने की उम्मीद

"फोक्स क्रिकेट ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर लिखा कि जिसे स्कूल में होना चाहिए वह आईपीएल मेंवर्ल्ड क्लास गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहा है. अब टीम इंडिया से बुलावा आने की उम्मीद वैभव कर सकते हैं". 

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: CSK की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर राजस्थान, ऐसा बन रहा समीकरण

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को किस बात का है अफसोस? दिग्गजों की थ्योरी- ये जानबूझकर बड़े बॉलर को टारगेट करता है..

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com