विज्ञापन

IND vs ENG: 'कुदरत का एक करिश्मा है', वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश मीडिया क्या कह रहा?

Vaibhav Sooryavanshi in England: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था जहां विश्व चैंपियन भारत को आयरलैंड ने 2-0 से हरा दिया था. अगर वह आज इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हैं तो वह भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे.

IND vs ENG: 'कुदरत का एक करिश्मा है', वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश मीडिया क्या कह रहा?
ENG vs IND, Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर क्या छापा इंग्लिश मीडिया ने

English media  on Vaibhav Sooryavanshi's arrival in England : अंग्रेजी मीडिया और पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं, कई लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में उनकी उपलब्धियां असाधारण हैं. अंग्रेज़ी मीडिया लगातार वैभव को लेकर आर्टिकल छाप रहा है. हर कोई वैभव की बात कर रहे हैं. चाहे वो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन हों या फिर ब्रॉडकास्टर्स  हो, हर तरफ वैभव सूर्यवंशी की तारीफ हो रही है. भारत के लिए डेब्यू करने से पहले  वैभव सूर्यवंशी को लेकर मची धूम पर talkSPORT के होस्ट ने कहा, "सूर्यवंशी आ रहे हैं.. 15 साल का यह अद्भुत खिलाड़ी.. हम सभी उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं. वह सचमुच कुदरत का एक करिश्मा हैं..इतनी कम उम्र में वह क्या शानदार खिलाड़ी हैं."

मार्क बुचर ने कहा गेल से भी बड़ा

टॉकस्पोर्ट क्रिकेट शो पर बात करते हुए, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ मार्क बुचर ने इंटरनेशनल स्टेज पर वैभव सूर्यवंशी के आने को लेकर बने उत्साह का जिक्र किया, बुचर ने यह भी बताया कि कुछ लोग पहले से ही सवाल उठाने लगे हैं कि क्या यह युवा खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार है, लेकिन उनका मानना ​​है कि उसका प्रदर्शन ही सब कुछ बयां करता है, बुचर ने कहा, "यह वाकई हैरान करने वाला है.. और दोस्तों, इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि लोग उसके शानदार प्रदर्शन पर पानी फेरने की कोशिश कर रहे हैं..और मैं सोच रहा हूं, वह सिर्फ 15 साल का है, है ना? और दुनिया के सबसे बड़े और बेहतरीन T20 टूर्नामेंट में, जहां इतिहास में और अभी भी सबसे बड़े और बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हैं, इस बच्चे ने कुछ ऐसा किया है जो पहले कभी किसी ने नहीं किया और शायद भविष्य में कभी न हो. जरा इसके बारे में सोचिए.. 15 साल की उम्र में, उसने क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया.. टूर्नामेंट में उसका स्ट्राइक रेट 225 रहा. ये आँकड़े तो अविश्वसनीय हैं. "

BBC ने ‘कार्टून' वाली कहानी पर ध्यान दिया

BBC ने भारत के लिए डेब्यू करने से पहले इस युवा क्रिकेटर पर भी ध्यान दिया. उन्होंने एक आर्टिकल छापा जिसकी हेडलाइन थी..“कार्टून और वो हाथ - 15 साल के सूर्यवंशी को क्या खास बनाता है?” रिपोर्ट में न सिर्फ उनकी बैटिंग की काबिलियत, बल्कि उनकी सादगी भरी जिंदगी और कम उम्र के बावजूद उनके आत्मविश्वास को भी दिखाया गया. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, जिन्होंने आईपीएल के दौरान कमेंटेटर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी को करीब से देखा था, उन्होंने इस युवा खिलाड़ी के साथ हुई एक दिलचस्प बातचीत का भी जिक्र किया. 

माइकल वॉन ने क्या कहा

वॉन ने कहा, “असल में मुंबई में मेरी उनसे मुलाक़ात हुई.. मैं एक फैन की तरह महसूस कर रहा था. सच कहूं तो, 1990 के दशक में क्रिस वैडल से मिलने के बाद से मुझे ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ. मैंने उनसे पूछा ‘तुमने गेम के लिए तैयारी कैसे की?' उन्होंने कहा ‘कार्टून देखकर'.. मैंने पूछा ‘तुम क्या खाते हो?' उन्होंने कहा ‘मैं सब कुछ खाता हूं.'

ये भी पढ़ें- 'वह पहली ही गेंद पर छक्का मारेगा ', जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश गेंदबाजों को दी वार्निंग

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 1st T20I: अभिषेक शर्मा के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, सूर्यकुमार यादव छूटेंगे पीछे

ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com