विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2016

कोहली-फॉल्‍कनर की झड़प मजेदार, आईसीसी की सख्‍ती से खेल में मनोरंजन कम हुआ: वार्नर

Also Read in
कोहली-फॉल्‍कनर की झड़प मजेदार, आईसीसी की सख्‍ती से खेल में मनोरंजन कम हुआ: वार्नर
विराट कोहली और जेम्‍स फॉल्‍कनर (फाइल फोटो)
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आईसीसी पर फिकरा कसते हुए खिलाड़ियों के मैदानी व्यवहार के प्रति उसके रवैये को 'थोड़ा मजाक' करार दिया और भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के आक्रामक रवैये का समर्थन किया। कोहली और जेम्स फॉल्‍कन के बीच भारत-ऑस्‍ट्रेलिया वनडे सीरीज के दौरान हल्की नोंकझोंक के बारे में वार्नर ने कहा, 'मेरा मानना है कि यह मजेदार था।'

आईसीसी की सख्‍ती मजाक बनती जा रही है
हाल में आस्ट्रेलिया के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये वार्नर ने कहा कि आईसीसी के कड़े रवैये से खेल के मनोरंजन के स्तर में कमी आई है। पिछले साल के वर्ल्‍डकप के बाद आईसीसी ने स्पष्ट किया था कि वह खिलाड़ियों के व्यवहार विशेषकर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के बीच तीखी बातचीत और विकेट लेने पर जरूरत से ज्यादा जश्न बनाने पर कड़ा रवैया अपनाएगी। वार्नर ने कहा, 'आईसीसी के फैसले के बाद अब यह मुश्किल है। मैं उन पर फिकरा नहीं कस रहा हूं, लेकिन यह थोड़ा मजाक बनता जा रहा है। खिलाड़ी बहुत अधिक जश्‍न नहीं मना सकते हैं।'

हम कड़े मुकाबले को पसंद करते हैं
उन्होंने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, 'हम जानते हैं कि कई बार चीजें थोड़ी सीमा से बाहर चली जाती है लेकिन हम कड़े मुकाबले को पसंद करते हैं लेकिन आईसीसी के सख्त रवैये के कारण बल्ले और गेंद के बीच मुकाबले पर असर पड़ रहा है।'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डेविड वार्नर, विराट कोहली, जेम्‍स फॉल्‍कनर, David Warner, Kohli, Faulkner, Oneday Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com