Australia captain Pat Cummins: वेस्टइंडीज ने गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज ने करीब 30 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट मैच जीता है. इस जीत के साथ ही यह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 207 रनों पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला हार गई. वेस्टइंडीज की 8 रनों से जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है क्योंकि ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर वेस्टइंडीज, भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हराने वाली दूसरी टीम बन गई है. इस मैच में वेस्टइंडीज के जीत के हीरो रहे शमर जोसेफ जिन्होंने दूसरी पारी में 7 विकेट झटके और वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मायूस नजर आए और उन्होंने मैच के बाद बताया कि आखिर उनकी टीम से कहां चूक हुई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले के बाद ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि हार के बाद वो निराश है लेकिन मैच काफी शानदार था. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा,"हार के बाद निराशा हुई लेकिन यह एक शानदार मैच था, एक शानदार सीरीज रही. शमर ने जिस तरह से गेंदबाजी की वह बिल्कुल सही थी, दुर्भाग्य से हम उतने अच्छे नहीं थे. हम आज मैदान पर आने को लेकर काफी आश्वस्त थे. हमने उन्हें कल 216 रनों के लक्ष्य पर रोककर सोचा था कि अच्छा प्रदर्शन किया, सोचा था कि हमारे पास मौका है. स्मिथ शानदार थे, उन्होंने हमें लगभग लाइन के पार खींच लिया. यह शानदार रहा, गर्मियों में पांच टेस्ट मैचों के लिए समान गेंदबाजी समूह द्वारा एक बड़ा प्रयास है. कल तापमान 37 डिग्री और 90 फीसदी आर्द्रंता थी, लेकिन खिलाड़ी अभी भी चार्ज थे, इसलिए एक बड़ा प्रयास."
पैट कमिंस ने आगे कहा,"मुझे लगता है कि हम सब यह जानने के लिए काफी खेल चुके हैं कि यह खेल आपको जल्दी ही विनम्र बना देता है, जैसे ही आप सोचते हैं कि आप दुनिया के टॉप पर हैं, यह आपको नीचे खींच लेता है और आप शून्य से शुरुआत करते हैं, मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला, 1-1 शायद सीरीज के लिए काफी उचित परिणाम है. अच्छी बात यह है कि हमेशा एक और खेल नजदीक होता है, कोई भी विदेशी दौरा कठिन होने वाला है लेकिन हम इसका (न्यूजीलैंड दौरा) इंतजार कर रहे हैं."
बता दें, वेस्टइंडीज ने मैच के बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. इसके बाद टीम ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 289 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी सिर्फ 193 रनों पर सिमट गई और टीम ने पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 207 रन ही बना पाई.
यह भी पढ़ें: AUS vsWI: जानिए कौन है शमर जोसेफ, जिन्होंने गाबा में वेस्टइंडीज को दिलाई ऐतिहासिक जीत !
यह भी पढ़ें: Video: "टूटा है गाबा का घमंड", वेस्टइंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता टेस्ट, गिलक्रिस्ट ने लारा को लगाया गले से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं