Hardik Pandya has begun bowling: आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब काफी दिन नहीं रह गए हैं और उससे पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए अच्छी खबर सामने आई है. आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी एंकल चोट से पूरी तरह से उबर गए हैं और उन्होंने नेट्स पर गेंदबाजी शुरू कर दी है. हार्दिक ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें हार्दिक अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें, आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए थे. इस चोट के चलते वो विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए थे.
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस से हार्दिक को 15 करोड़ में ट्रेड किया था. हार्दिक का ट्रेड करने के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें कप्तानी सौंपने का फैसला लिया था. हार्दिक को लेकर उम्मीद है कि वो आईपीएल से वापसी कर सकते हैं. हालांकि, इससे पहले खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या के आईपीएल की शुरुआत से पहले पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद काफी कम है और वो आईपीएल के शुरुआती चरण को मिस कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हार्दिक पांड्या ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो वडोदरा के मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या कहते हुए सुने जा सकते हैं कि यहां पर वापसी आकर अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा कि "यहां वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है. यह ग्राउंड मेरे लिए किसी मंदिर के जैसे है. क्योंकि जो चीजें मैंने इस मैदान पर सीखी हैं, यह मेरे लिए मंदिर की तरह है. इसने मुझे जो सिखाया है वह बहूमूल्य है. मैने करीब 17 साल पहले यही से सब कुछ स्टार्ट किया था. मैं जो भी संभव होगा वो आज कर रहा हूं और सभी दिन कर रहा हूं."
Giving it all I got, every single day ✌️💥 pic.twitter.com/hYwk7oNOoL
— hardik pandya (@hardikpandya7) January 27, 2024
हार्दिक पांड्या अपनी इस चोट के चलते विश्व कप के बाद हुई ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर रहे. हार्दिक के चोटिल होने पर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की अगुवाई की थी और टीम को सीरीज जीत दिलाई थी. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टी20 टीम में वापसी की थी.
इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होना है. ऐसे में हार्दिक पांड्या का आईपीएल से पहले पूरी तरह फिट होने काफी अहम होगा क्योंकि टी20 विश्व कप के लिए जो टीम चुनी जाएगी, उसमें आईपीएल में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अहम होगा. ऐसे में मुंबई और हार्दिक के फैंस को उम्मीद होगी कि हार्दिक जल्द से जल्द लय हासिल करें.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने बरपाया कहर, कई मीटर दूर जाकर गिरा स्टंप, फिर एंग्री' रिएक्शन देकर मचाई धूम
यह भी पढ़ें: तन्मय अग्रवाल ने बनाया एक और World Record,जानिए पारी के दौरान तोड़े कौन-कौन से रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं