India vs Pakistan Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने प्रेस वार्ता की, इस दौरान द्रविड़ ने कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल टीम के कोच से जब पाकिस्तानी गेंदबाजों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल हुआ ये कि पाकिस्तानी गेंदबाजों को लेकर उन्होंने भारतीय गेंदबाजों से तुलना करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए एक शब्द 'सेक्सी' का प्रयोग करते-करते रूक गए. द्रविड़ के जुबान लड़खड़ाने लगे. हालांकि द्रविड़ ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के लाइनअप को कमाल का बताया और ग्लैमरस नाम दिया.
हुआ ये कि जब एक पत्रकार ने द्रविड़ ने भारत और पाकिस्तान के गेंदबाजों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'ठीक है, अनके बॉलर्स ने अच्छी बॉलिंग की थी, वे बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. लेकिन हमने भी उन्हें 147 तक सीमित रखने के लिए अच्छी गेंदबाजी की. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसी विरोधी को किस स्कोर तक सीमित रखते हैं, संख्या भिन्न हो सकती है, लेकिन दिन के अंत में, गेंदबाजी विश्लेषण परफॉर्मेंस महत्वपूर्ण है. आपके द्वारा हासिल किए गए परिणामों से आपको आंका जाता है और हमारे तेज गेंदबाजों का गेंदबाजी विश्लेषण भी काफी शानदार था. मैं निश्चित रूप से उनकी (PAK) गेंदबाजी का सम्मान करता हूं लेकिन मुझे विश्वास है कि हमारे पास बहुत अच्छी गेंदबाजी आक्रमण भी है जो परिणाम देने में सक्षम है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इसके साथ-साथ उन्होंने कहा, ऐसा नहीं हो सकता है', मैं एक शब्द का उपयोग करना चाहता था लेकिन मैं उस शब्द का उपयोग नहीं कर सकता. यह मेरे दिमाग से निकल रहा है, लेकिन मैं इसे यहां इस्तेमाल नहीं कर सकता. 'द्रविड़ ने जैसे ही यह बातें की पूरा मीडिया हॉल हंसी के ठहाकों से गूंज उठा.
इसके अलावा भारतीय कोच राहुल द्रविड ने कहा, ‘‘आवेश खान थोड़े अस्वस्थ हैं और उम्मीद है कि हम उन्हें टूर्नामेंट के बाद के मैचों में इस्तेमाल कर पायेंगे.' पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दाहिने और बाएं हाथ के बल्लेबाज का संयोजन बनाने के लिए जडेजा को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था क्योंकि उस मैच में ऋषभ पंत को बाहर रखा गया था.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं