विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2022

VIDEO: बाबर आजम की फिर से फूटी किस्मत, रबाडा ने कमाल का का कैच लेकर मचाई सनसनी

Kagiso Rabada Catch Vs Pakistan T20 World Cup: बाबर आजम (Babar Azam) का बुरा फॉर्म साउथ अफ्रीका (PAK vs SA) के खिलाफ मैच में भी दिखा, आजम केवल 6 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada Catch) द्वारा लपके गए.

VIDEO: बाबर आजम की फिर से फूटी किस्मत, रबाडा ने कमाल का का कैच लेकर मचाई सनसनी
PAK vs SA: रबाडा ने ऐसा कैच लेकर बाबर की पारी का किया अंत

Kagiso Rabada Catch Vs Pakistan T20 World Cup: बाबर आजम (Babar Azam) का बुरा फॉर्म साउथ अफ्रीका (PAK vs SA) के खिलाफ मैच में भी दिखा, आजम केवल 6 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada Catch) द्वारा लपके गए. बाबर का जो कैच रबाडा ने लिया वो बेहद ही कमाल का रहा. दरअसल, बाबर का खराब फॉर्म का असर ये रहा कि उन्हें 6 रन बनाने के लिए 15 गेंद का सामना करना पड़ा. खुद पर दवाब आता देख पाकिस्तानी कप्तान ने लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) की गेंद पर हवाई शॉट मारा लेकिन बाबर की किस्मत आज भी उनके साथ नहीं थी. ऐसे में गेंद मिड विकेट पर गई जहां रबाडा भागकर आए और एक कमाल का कैच लेकर बाबर की 6 रन की पारी का अंत कर दिया. आईसीसी ने रबाडा के कैच का वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. रबाडा का यह मैच टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बेस्ट कैच में शुमार किया जा सकता.

‘वाह क्या बॉल है'…खतरनाक गेंद को नहीं झेल पाए रिजवान, गिल्लियां उड़ी तो यकीन नहीं कर पाए- Video

वहीं, बाबर इस टी-20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. अबतक इस टूर्नामेंट में बाबर ने 4 पारी खेलते  हुए सिर्फ 14 रन बनाए हैं तो वहीं दूसरी ओऱ एशिया कप में भी पाकिस्तानी कप्तान का  बल्ला खामोश रहा था. बाबर ने एशिया कप में 6 पारी में सिर्फ 68 रन बनाए थे. टी-20 वर्ल्ड कप में उम्मीद थी कि बाबर कमाल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.  वहीं, साल 2022 में अबतक T20I की बात की जाए तो बाबर ने 13 पारियों में 543 रन बनाए हैं.

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में करो या मरो के मैच में बृहस्पतिवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने बल्लेबाज हरफनमौला मोहम्मद हारिस को चोटिल फखर जमां की जगह टीम में चुना है. वहीं साउथ अफ्रीका ने चोटिल डेविड मिलर की जगह हेनरिच क्लासेन और केशव महाराज की जगह तबरेज शम्सी को चुना है

ये भी पढ़े-

मैच का टर्निंग प्वाइंट सेट करने वाले KL Rahul ने लिटन दास के रन आउट पर क्या कहा? देखें उस थ्रो का Video

Watch video: कोहली को अंपायर से नो-बॉल की मांग करता देख शाकिब अल हसन का हुआ ऐसा हाल, बवाल होते-होते बचा

ICC T20 वर्ल्ड कप : हो न सका नागिन डांस, मगर हो गई बल्ले-बल्ले

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kagiso Rabada, Zulfiqar Babar, Mohammad Babar Azam, Lungisani True-man Ngidi, ICC T20 World Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com