विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2023

रोहित शर्मा ने पहनाया अर्जुन तेंदुलकर को IPL का डेब्यू कैप, खुशी देखने लायक थी, Video

Arjun Tendulkar IPL Debut: स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इस मैच से आईपीएल में पदार्पण किया है. 

रोहित शर्मा ने पहनाया अर्जुन तेंदुलकर को IPL का डेब्यू कैप, खुशी देखने लायक थी, Video
Arjun Tendulkar ने किया डेब्यू

Arjun Tendulkar IPL Debut: मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 22वें मैच में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. रोहित शर्मा अस्वस्थ होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं और उनकी जगह सूर्यकुमार टीम की कमान संभाल रहे हैं. स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इस मैच से आईपीएल में पदार्पण किया है. मुंबई ने डुआन यानसन को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है. केकेआर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. बता दें कि रोहित शर्मा ने अर्जुन को आईपीएल डेब्यू कैप दिया. वहीं, आजके मैच में अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा भी मैच को देखने आईं हैं. सारा दर्शक दीर्घा में बैठकर अपने भाई को सपोर्ट करती हुईं नजर आईं हैं. अर्जुन ने 12 टी-20 विकेट अपने करियर में अबतक लिए हैं. 

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

वहीं, जब पहली बार रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था तो सचिन तेंदुलकर ने डेब्यू कैप थमाई थी. अब रोहित ने सचिन के बेटे अर्जुन को डेब्यू कैप देकर फैन्स को पुरानी यादों में खोने का मौका दिया है.  (इनपुट भाषा के साथ)

--- ये भी पढ़ें ---

* VIDEO देखें: विराट ने कुछ इस अंदाज से देखा गांगुली को, तो सोशल मीडिया अपने ही अंदाज में चहक उठा
* VIDEO देखें: कोहली को देखते ही गांगुली को लगा "करंट", मैच के बाद कोई आई कॉन्टैक्ट नहीं, कोई हैंडशेक नहीं

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com