विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2023

पाकिस्तानी गेंदबाज Sohail Tanvir ने Suresh Raina के उड़ाए होश, अटपटे एक्शन के साथ की गेंदबाजी और ले उड़े विकेट, Video

Sohail Tanvir in Legends League Cricket 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने अपनी गेंदबाजी से जलवा दिखाकर फैन्स को पुरानों यादों के सागर में गोते लगाने का मौका दिया है. इस सीजन टूर्नामेंट में सोहेल तनवीर ने 5 मैच खेलकर कुल 7 विकेट लेने में सफल रहे हैं.

पाकिस्तानी गेंदबाज Sohail Tanvir  ने Suresh Raina के उड़ाए होश, अटपटे एक्शन के साथ की गेंदबाजी और ले उड़े विकेट, Video
Sohail Tanvir ने रैना के उड़ाए होश

Sohail Tanvir in Legends League Cricket 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने अपनी गेंदबाजी से जलवा दिखाकर फैन्स को पुरानों यादों के सागर में गोते लगाने का मौका दिया है. इस सीजन टूर्नामेंट में सोहेल तनवीर ने 5 मैच खेलकर कुल 7 विकेट लेने में सफल रहे हैं. बता दें कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शाहिद अफरीदी की टीम एशिया लायंस और शेन वॉट्सन की टीम वर्ल्ड जायंट्स के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 मार्च को यानि आज खेला जाएगा. 

सोहेल तनवीर की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हुए सुरेश रैना
इस टूर्नामेंट में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कप्तानी वाली इंडिया महाराजा को अपने आखिरी मैच में एशिया लायंस की टीम से 85 रन से हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में सोहेल तनवीर  ने कहर बरपाया था और 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए थे. अपनी गेंदबाजी के दौरान तनवीर ने सुरेश रैना (Suresh Raina) को बोल्ड कर दिया था. वह गेंद बेहद ही कमाल की थी, जिसका वीडियो लीजेंड्स लीग क्रिकेट के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. दरअसल, जिस गेंद पर रैना आउट हुए वह गेंद तनवीर ने मीडिल स्टंप की लाइन पर की थी, लेकिन गेंदबाज ने अपनी गति में बदलाव किया था जिसके कारण रैना शॉट खेलने की टाइमिंग को मिस कर गए और बोल्ड हो गए. आउट होने के बाद रैना के चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी. 

अटपटे एक्शन के कारण बटोरी थी सुर्खियां
जब सोहेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री मारी थी तो अपने  अटपटे एक्शन के लिए जाने गए. अपने अटपटे एक्शन के कारण फैन्स उन्हें जल्दी ही पहचान गए थे. अपने करियर में तनवीर ने 2 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 5 विकेट लिए. वहीं, 62 वनडे मैच में तनवीर ने 71 विकेट लेने में सफल रहे थे. अपने करियर में तनवीर पाकिस्तान के लिए 57 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले थे और इस दौरान कुल 54 विकेट लिए थे. यही नहीं तनवीर उन पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें आईपीएल खेलने का मौका मिला था. 11 आईपीएल मैच में सोहेल ने 22 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया था. 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया महाराजा का फ्लॉप शो लेकिन गंभीर चमके
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के इस सीजन में इंडिया महाराजा की टीम कोई खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन कप्तान गौतम गंभीर ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया, गंभीर ने इस सीजन 4 मैच खेले और कुल 215 रन बनानें में सफल रहे. गंभीर ने 35 चौके लगाने का कमाल भी किया. यही नहीं गंभीर ने अपनी बल्लेबाजी के  दौरान 3 अर्धशतक भी ठोकने में कामयाबी पाई थी. गंभीर के परफॉर्मेंस ने भारतीय फैन्स का दिल जीत लिया. फैन्स लगाकार गंभीर की तारीफ सोशल मीडिया पर करते नजर आए. गंभीर के अलावा टूर्नामेंट के दौरान मोहम्मद कैफ ने अपनी गजब की फील्डिंग से फैन्स को झूमने का मौका दिया, कैफ ने कई ऐसे कैच लपके जिसे देखकर विश्व क्रिकेट भी चौंक सा गया था. 

--- ये भी पढ़ें ---

* आखिरी गेंद पर PSL चैंपियन बना लाहौर कलंदर्स , शाहीन अफरीदी की टीम ने जमकर मनाया जश्न
* 'शेर बूढ़ा नहीं हुआ है..' रॉकेट के स्पीड से जा रही थी गेंद, मोहम्मद कैफ हवा उड़े, एक हाथ से लिया हैरतअंगेज कैच, Video

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sohail Tanvir, Suresh Kumar Raina, Gautam Gambhir, Mohammad Kaif, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com