- तीसरे वनडे में भी हारा वेस्टइंडीज
- पाकिस्तान ने जीता वनडे सीरीज
- तीसरे वनडे में निकोलस पूरन भी दिखे गेंदबाजी करते
Pakistan vs West Indies, 3rd ODI: तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 53 रनों से हरा दिया. जीत के साथ ही पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम करने में सफलता हासिल की. तीसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कमाल किया ही लेकिन दूसरी ओर मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी चौंका दिया. दरअसल वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने गेंदबाजी में हाथ आजमाया और ऐसा आजमाया कि 4 विकेट ले उड़े. पूरन तीसरे वनडे में विकेटकीपिंग नहीं कर रहे थे. उनकी जगह शाई होप ने विकेटकीपिंग की भूमिका निभाई.
भुवनेश्वर कुमार की 'मिस्ट्री गेंद' को खेलने के लिए बल्लेबाज ने मारा पोज और हो गया ऐसा हाल- Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
ऐसे में पूरन ने गेंदबाजी में हाथ आजमाया (Nicholas Pooran Bowling Video) और 10 ओवर के कोटे में 48 रन देकर 4 विकेट लिए. पूरन पाकिस्तानी पारी के 13वें ओवर में गेंदबाजी करने आए थे और सबसे पहले उन्होंने फखर जमां को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद उन्होंने रिजवान, मोहम्मद हैरिस और इमाम उल-हक को आउट कर अपने 4 विकेट पूरे किए थे.
Joe Root का एक और शतक, संकट में कोहली और स्मिथ का वर्चस्व, इंग्लैंड पूर्व कप्तान का रिकॉर्डतोड़ कमाल
First international wicket for West Indies skipper Nicholas Pooran
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 12, 2022
End of a fine opening stand #PAKvWI | #KhelAbhiBaqiHai pic.twitter.com/ltXA9PZ9eP
Nicholas Murali Pooran
— Ian Raphael Bishop (@irbishi) June 12, 2022
कैरेबियन कप्तान की गेंदबाजी को देखकर हर कोई हैरान रह गया. पूर्व वेस्टइंडीज गेंदबाज और कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले इयान बिशप (Ian Bishop) ने ट्वीट किया और पूरन की गेंदबाजी को देखकर उन्हें नया निकनेम दे दिया. बिशप ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'निकोलस मुरली पूरन', बिशप ने पूरन की फिरकी को देखकर उनकी तुलना मुरलधरन से कर दी है.
इंजमाम उल हक के भतीजे ने वनडे में बनाया महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने
All the bowling to our tailenders at Sunrisers training!
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) June 12, 2022
वहीं, साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच रहे डेल स्टेन (Dale Steyn) ने ट्वीट कर बताया कि पूरन के बेहतरीन गेंदबाजी करने के पीछे उनका, 'हैदराबाद के टैलेंडर्स को ट्रेंनिंग के दौरान गेंदबाजी करना है'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं