- हारे हुए मैच में भुवनेश्वर कुमार का कमाल
- दूसरे टी-20 में भी हारा भारत
- भुवी ने चटकाए 4 विकेट
India vs South Africa, 2nd T20I: दूसरे टी-20 में एक बार फिर भारत को हार का सामना करना पड़ा. इस बार बल्लेबाजों के कारण भारत को हार मिली. पहले टी-20 में भारत की गेंदबाजी औसत रही थी और हार का कारण रहा था. वहीं, अब दूसरे टी-20 में भारतीय बल्लेबाज नहीं चले और साउथ अफ्रीका ने यह मैच जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब सीरीज बचाने कि लिए भारत को अपने मैच जीतने होंगे, वहीं, एक मैच जीतते ही साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी.
Joe Root का एक और शतक, संकट में कोहली और स्मिथ का वर्चस्व, इंग्लैंड पूर्व कप्तान का रिकॉर्डतोड़ कमाल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
द कार्तिक- फिनिशर
बता दें कि भारत को हार जरूर मिली लेकिन दो खिलाड़ियों ने खूब प्रभावित किया. एक तरफ जहां दिनेश कार्तिक ने फिनिशर के तौर पर एक बार फिर टीम के लिए अहम पारी खेली और 21 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे, कार्तिक की 30 रन की पारी के कारण ही भारत किसी तरह से 148 रन बना सका था.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
भुवी का दिखा जादू
दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने दूसरे टी-20 में गजब की वापसी की और 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे, भुवी ने 3.20 के साथ साथ गेंदबाजी कर दिखा दिया कि वो टी-20 के कितने अहम खिलाड़ी है. दूसरे टी-20 में जिस तरह से भुवी ने रीज़ा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks) को बोल्ड किया उसने खूब सुर्खियां बोटरी. हेंड्रिक्स को भुवी ने अफ्रीकी पारी के पहले ही ओवर में बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी थी. मैच में भुवी ने 4 विकेट लिए.
इंजमाम उल हक के भतीजे ने वनडे में बनाया महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने
Bhuvneshwar Kumar the swing king is back #Bhuvi #INDvSA pic.twitter.com/7383fHIGEN
— Cricket Addictor (@AbdullahNeaz) June 12, 2022
हारे हुए मैच में भुवी ने बनाया रिकॉर्ड
भले ही टीम इंडिया हार गई लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने हारे हुए मैच में बेस्ट गेंदबाजी परफॉर्मेंस का रिकॉर्ड बना दिया है. इसके अलावा भुवी भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. भुवी के नाम अब टी-20 इंटरनेशनल में 63 विकेट दर्ज हो गए हैं. भुवी ने अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अश्विन ने टी-20 इंटरनेशनल में अबतक 61 विकेट हासिल कर चुके हैं. चहल इस समय भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. चहल ने 69 विकेट अबतक अपने करियर में चटकाने में सफल रहे हैं. बुमराह के नाम 67 विकेट दर्ज है.
Ind vs Sa 2nd T20I: भारत की हार के बीच दिनेश कार्तिक ने फिर से लूटी सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही
भुवी की गेंदबाजी ने राजीव शुक्ला को किया मोहित
दूसरे टी-20 में भारत के तेज गेंदबाज भुवी ने 4 विकेट केवल 13 रन देकर लिए, जिसके बाद राजीव शुक्ला ने ट्वीट कर भुवी की गेंदबाजी की तारीफ की है.
Bhuvneshwar kumar bowled very well and took 4 wickets. Unfortunately we lost the match @BhuviOfficial @BCCI
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) June 12, 2022
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं