- जो रूट का टेस्ट में 27वां शतक
- कोहली और स्टीव स्मिथ की बराबरी
- रूट ने फिर से दिखाया टेस्ट में कमाल
England vs New Zealand, 2nd Test: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने फिर से कमाल किया और अपने टेस्ट करियर का 27वां शतक जमा दिया. रूट ने 115 गेंद पर शतक पूरा किया, इसके बाद जब तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान 200 गेंद पर 163 रन की पारी खेलकर नाबाद था. बता दें कि इंग्लैंड ने अबतक अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 473 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड अब न्यूजीलैंड ने 80 रन पीछे है. रूट ने एक और शतक जमाकर उन सभी अटकलों को आगे ले गए हैं जिसमें कहा जा रहा है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.
इंजमाम उल हक के भतीजे ने वनडे में बनाया महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब रूट ने टेस्ट करियर का 27वां शतक जमाकर एक खास कमाल भी कर दिया है. रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले लिस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli), स्टीव स्मिथ (Steve Smith), एलन बॉर्डर और ग्रीम स्मिथ की बराबरी करने में सफल रहे हैं. ये सभी बल्लेबाजों ने टेस्ट में 27 शतक लगाने में सफल रहे हैं.
एक तरफ जहां रूट लगातार रन बना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विराट कोहली 2 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगा पा रहे हैं. दूसरी ओर स्मिथ भी लगातार अच्छे फॉर्म में हैं.
Ind vs Sa 2nd T20I: भारत की हार के बीच दिनेश कार्तिक ने फिर से लूटी सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही
ऐसे में अब सोशल मीडिया पर फैन्स कोहली के फॉ़र्म पर सवाल खड़े करते हुए कमेंट कर रहे हैं. एक ओर कहा जा रहा है कि अब कोहली इन बल्लेबाजों को टक्कर नहीं दे पाएंगे. अब असली टक्कर जो रूट और स्टीव स्मिथ के बीच है. बता दें कि कमेंट्री के दौरान पूर्व इंग्लैंड कप्तान और कमेंटेटर नासिर हुसैन ने रूट को रन मशीन कहकर संबोधित किया. हुसैन ने कहा, 'वह अजेय रन मशीन है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं