ENG vs NZ 2nd Test: टेस्ट में रिवर्स शाट मारना किसी भी बल्लेबाज के लिए कड़ी चुनौती रहती है लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) के लिए ऐसा बिल्कुल नहीं है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रूट ने अपनी 176 रन की पारी के दौरान एक ऐसा ही शॉट मारा है जिसने महफिल लूट ली है. हर तरफ रूट के इस शॉट के चर्चा हो रहे हैं. इंग्लैंड क्रिकेट ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
IPL Media Rights Update: BCCI को अब तक 46000 करोड़ की बंपर कमाई, तीसरे दिन भी लगेगी बोली
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल इंग्लैंड की पारी के दौरान रूट ने टीम साउदी की गेंद पर उलटा होकर रिवर्स शॉट मारा, जो सीधे छक्के के लिए चली गई. साउदी ने ऑफ स्टंप की लेंथ पर गेंद फेंकी थी जिसे जल्दी से भांपकर इंग्लैंड पूर्व कप्तान ने क्रीज पर खुद को उलटा किया और शॉट मारा. गेंद बल्ले पर लगते ही सीधे छक्के के लिए चली गई. मैच देख रहे फैन्स भी रूट के इस कमाल के शॉट को देखकर ताली बजाते नजर आए.
A quiet start to the morning in Nottingham...
— England Cricket (@englandcricket) June 13, 2022
Scorecard & Videos: https://t.co/GJPwJC59J7
#ENGvNZ ???????? pic.twitter.com/Fjz96fl2SZ
रूट भले ही दोहरा शतक नहीं लगा पाए लेकिन उनकी पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहले पारी में 539 रन का स्कोर खड़़ा किया. वैसे, न्यूजीलैंड को पहली पारी में 14 रनों की बढ़त मिली थी. लेकिन जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ तो न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं. अब कीवी टीम के पास 238 रन की बढ़त है. बता दें कि इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी.
बता दें कि जो रूट का यह टेस्ट में 27वां शतक है. शतक लगाने के मामले में रूट ने कोहली और स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है. कप्तानी छोड़ने के बाद से रूट जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने लगातार 2 शतक लगाकर धमाल मचा रखा है. रूट की बल्लेबाजी को देखकर क्रिकेट पंडितों ने यहां तक कहना शुरू कर दिया है कि रूट सचिन द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं