- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20
- भारत के लिए करो या मरो वाला मैच
- क्या उमरान मलिक को आज प्लेइंग इलेवन में मिलेगा मौका
India vs South Africa 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मैच विशाखापट्नम में आज यानि 14 जून को खेला जाएगा. पिछले दोनों मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तीसरे टी-20 में भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव होते हैं या नहीं. बता दें कि फैन्स ही नहीं बल्कि क्रिकेट एक्सपर्ट भी उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह के डेब्यू का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं. अब जब दोनों टी-20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है तो एक बार फिर सबकी नजर भारतीय प्लेइंग इलेवन (India Playing XI for 3rd T20I) पर है.
ये भी पढ़े- IPL बनी दूसरी सबसे महंगी लीग, मीडिया राइट्स ऑक्शन को देखकर गदगद हुईं प्रीति ज़िंटा, 'यह मेड इन इंडिया है..'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ( Zaheer Khan ) ने उमरान के प्लेइंग इलेवन (Umran Malin India Playing XI) में खेलने को लेकर अपनी राय दी है. जहीर ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि अगले मैच में उमरान को मौका मिले, उमरान तेज गेंद डालते हैं जिससे फर्क जरूर पड़ेगा'. जहीर ने आगे कहा कि, हमने आईपीएल में देखा है कि उमरान ने विकेट लिए हैं, यकीनन रन पड़ेंगे लेकिन आपके पास ऐसे एक्स फैक्टर होने चाहिए.'
रियान पराग बनना चाहते हैं 'धोनी', 'मैं नंबर-6 और नंबर-7 बैटिंग पोजिशन को अपना बनाना चाहता हूं..'
जहीर ने ये भी कहा कि हमने आईपीएल में देखा है कि कैसे उमरान ने तेज गेंद डालकर डेविड मिलर जैसे बल्लेबाजों को आउट करने में सफलता पाई थी. इस समय साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं. मिलर हों या फिर क्लासेन सभी ने बेहतरीन खेल दिखाया है. मुझे लगता है कि उमरान के होने से उनके ऊपर भी दबाव आएगा.
बता दें कि आईपीएल 2022 में उमरान ने 14 मैच खेलकर 22 विकेट लिए थे. यही नहीं उन्होंने टूर्नामेंट में 157 KMPH की रफ्तार के साथ गेंद फेंककर कमाल किया था. अब आज यानि तीसरे टी-20 में भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा. आज यदि भारतीय टीम मैच हारती है तो सीरीज भी हार जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं