- इंग्लैंड-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच ड्रा की ओर
- पांचवें दिन का खेल शेष
- न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर अबतक बनाया हा 238 रन का बढ़त
England vs New Zealand, 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड पर कीवी टीम ने अबतक 238 रन की बढ़त हासिल की है. बता दें कि इंग्लैंड की पहली पारी 539 रन पर समाप्त हुई थी. वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में कुल 553 रन बनाए थे. ऐसे में कीवी टीम के पास पहली पारी के आधार पर कुल बढ़त 14 रन की थी. अब यह बढ़त कुल 238 रन की हो गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि चौथे दिन कीवी बल्लेबाज विल यंग (Will Young) 56 रन की पारी खेलने के बाद बेहद ही कमाल के तरीके से रन आउट हुए. जिसने भी यंग के विकेट को देखा उसने दांतों तले उंगली दबा लिया. दरअसल कीवी टीम की दूसरी पारी के 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर विल यंग ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की गेंद पर हल्के हाथों से रक्षात्मक शॉट खेला और गेंद शॉर्ट स्क्वायर लेग की ओर गई. यंग ने शॉट खेलने के बाद तेजी से सिंगल लेने के लिए दौड़ लगा दी, वहीं, शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ तेजी से भागकर ओली पोप (Ollie Pope) ने गेंद पकड़ा और नॉन स्ट्राइक की ओर थ्रो फेंक दी.
IND vs SA 3rd T20I: सोशल मीडिया की आंख में कांटा बने ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को चुनने की मांग
वहीं जब गेंदबाज स्टोक्स ने देखा कि ओली पोप ने थ्रो नॉन स्ट्राइक की ओर थ्रो की है तो उन्होंने भी बिजली सी तेजी दिखाई और पलटकर नॉन स्ट्राइक स्टंप की ओर भागे. स्टोक्स ने तेजी से गेंद को पकड़़ा और पीछे की ओर खड़े स्टंप पर गेंद लगाई, ऐसा करने के क्रम में स्टोक्स गिर भी गए लेकिन समय रहते उन्होंने गेंद स्टंप पर मार दी थी.
Unreal fielding Stokesy and Pope #ENGvNZ pic.twitter.com/tH1nzsWrtl
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) June 13, 2022
IPL Media Rights: बीसीसीआई पर बरसा छप्पर फाड़कर पैसा, हो सकती है रकम 50,000 करोड़ के पार
स्टोक्स और ओली पोप की सूझबूझ के कारण विल यंग अच्छी पारी खेलने के बाद रन आउट हो गए. इंग्लैंड क्रिकेट ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इंग्लैंड बार्मी आर्मी ने इस कमाल के रन आउट को देखकर कमेंट किया और लिखा, 'अवास्तविक फील्डिंग स्टोक्स और पोप की..'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं