IPL Media Rights Auction 2022 Updates: पिछले करीब तीन दिन से मुंबई जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले पांच साल (2023-27) के मीडिया अधिकारों की जंग मंगलवार शाम को खत्म हो गयी है. और भातीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को चारों कैटेगिरी के पैकेजों की नीलामी से 48,390 करोड़ रुपये मिले हैं. बीसीसीआई के सचिव ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कंपनियों के बारे में भी साफ कर दिया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि स्टार इंडिया ने जहां टीवी अधिकार 23,575 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, तो वायकॉम-18 ने 23,758 करोड़ रुपये की बोली के साथ डिजिटल अधिकारों की लड़ाई में बाजी मार ली. हैरानी की बात यह रही कि इस बार डिजिटल ने टीवी को रेस में पछाड़ दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि दूसरे दिन नीलामी रूकने तक पैकेज 'C' के लिये दो हजार करोड़ रूपये की बोली लग चुकी थी. अब तीसरे दिन इसके आगे से बोली लगेगी. आज तीसरे दिन पैकेज 'C' की बोली लगेगी, इस पैकेज के तहत बीसीसीआई को कितना पैसा मिलकी है. बता दें कि पैकेज सी में (प्लेऑफ मुकाबलों और स्पेशल मुकाबले) हैं. इस पैकेज को लेने वाली कंपनी पूरे मैच नहीं दिखा पाएगी. उसे केवल 18 मैच दिखाने का अधिकार मिलेगा.
वहीं. पैकेज D को जो भी कंपनी खरीदेगी उसे दक्षिण एशिया के बाहर मैच दिखाने का अधिकार मिलेगा. पैकेज डी का आधार बेस प्राइस 3 करोड़ रुपये प्रति मैच है.
नोट- सूत्रों के अनुसार भारत में टीवी पर आईपीएल मैच दिखाने के राइट्स को स्टार नेटवर्क ने खरीदा है तो वहीं डिजिटल राइट्स को वायाकॉम 18 मीडिया ने खरीदा है. हालांकि अभी बीसीसीआई ने इसका ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है.
बेस प्राइस क्या हैं
• टीवी राइट्स (भारत में), बेस प्राइस- 49 करोड़ प्रति मैच
• डिजिटल राइट्स (भारत में), बेस प्राइस- 33 करोड़ प्रति मैच
• प्लेऑफ मैच के राइट्स, बेस प्राइस- 11 करोड़ प्रति मैच
• ओवरसीज़ राइट्स, बेस प्राइस- 3 करोड़ रुपये प्रति मैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं