IPL 2021: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच में 21 साल के कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी कर राजस्थान को 2 रन से जीत दिला दी. जीत के बाद हर तरफ कार्तिक की ही तारीफ हो रही है. यही नहीं त्यागी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. कार्तिक के पऱफॉर्मेंस को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. इसी बीच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें कार्तिक को सैमसन ब्रेट ली (Brett Lee) कहकर संबोधित कर रहे हैं. वीडियो में सैमसन (Sanju Samson), कार्तिक की तारीफ कर रहे हैं और उसे ब्रेट ली कहकर उसका सम्मान कर रहे हैं. वीडियो पर फैन्स भी कमेंट कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं, इस वीडियो में युवा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) भी हैं और वो भी कार्तिक की तारीफ करते दिख रहे हैं. बता दें कि पंजाब के खिलाफ मैच में दोनों युवा खिलाड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस किया और राजस्थान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. जायसवाल ने 49 रन की पारी खेली तो वहीं कार्तिक ने तो अपनी गेंदबाजी से महफिल ही लूट ली थी.
.@IamSanjuSamson calls him Lee. We call him KT! ⚡ #PBKSvRR | #HallaBol | #RoyalsFamily | @tyagiktk pic.twitter.com/D02Jd8ANXo
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 21, 2021
सबसे पहले बेन स्टोक्स ने कार्तिक त्यागी को दूसरा ब्रेट ली कहा था
बता दें कि कार्तिक की गेंदबाजी एक्शन को देखकर बेन स्टोक्स ने कहा था कि इसके अंदर दूसरा ब्रेट ली बनने की क्षमता है. उस स्पीड और एक्शन के साथ कार्तिक गेंदबाजी करता है. उसके बाद से हर तरफ कार्तिक की गेंदबाजी एक्शन की बात होने लगी थी. कार्तिक त्यागी भारत के लिए अंडर 19 विश्व कप खेल चुके हैं. त्यागी का सफर काफी मुश्किल भरा रहा है. अपने करियर में इस युवा गेंदबाज को अपने चोट को लेकर संघर्ष करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान दौरे को रद्द करने के पीछे असली वजह, न्यूजीलैंड क्रिकेट को लेकर ECB को मिला धमकी भरा ईमेल
IndW vs AusW: 'रन मशीन' मिताली राज का एक और बड़ा कारनामा, महिला क्रिकेट में रचा इतिहास
आंद्रे रसेल की 'रॉकेट यॉर्कर' से डगमगाए AB de Villiers, टांगों के बीच से गेंद निकाल कर किया बोल्ड- Video
विराट कोहली छोड़ देंगे RCB की कप्तानी, तो 'Amul' ने बनाया दिलचस्प कार्टून, कैप्शन आपका दिल जीत लेगा'
आखिरी ओवर में दिए केवल 1 रन
पंजाब किंग्स को जीत के लिए 4 रन की दरकार थी, लेकिन कार्तिक ने सटीक लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी कर आखिरी ओवर में 2 विकेट लिए और केवल 1 रन देकर अपनी टीम को जीत दिला दी. आखिरी ओवर में कार्तिक ने दीपक हुड्डा और निकोलस पूरन को आउट कर मैच का रोमांच चरम पर लाकर रख दिया था. आखिरी गेंद पर टीम को 3 रन बनाने थे लेकिन फेबियन एलन बड़ा शॉट नहीं मार सके और जीत राजस्थान की हुई.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं