PBKS vs RR: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में युवा होनहार तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी (Karthik Tyagi') ने जो किया उसे देखकर पूरा क्रिकेट जगत हैरान है. कार्तिक के शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने पंजाब को 2 रन से हरा दिया. कार्तिक को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. कार्तिक त्यागी की शानदार गेंदबाजी देखकर भारत के दिग्गज और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ट्वीट कर युवा गेंदबाज की तारीफ की. बुमराह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या ओवर है, कार्तिक त्यागी! उस तरह के दबाव में शांत दिमाग बनाए रखने के लिए और काम पूरा करने के लिए, बहुत कमाल का, बहुत प्रभावशाली.'. बुमराह के अलावा डेल स्टेन भी त्यागी की गेंदबाजी को देखकर काफी खुश हैं.
Close to the best last over (defending) ever! Wowza
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) September 21, 2021
IPL 2021: फेबियन एलन ने लिया बाउंड्री पर हैरतअंगेज कैच, देखकर बल्लेबाज के भी उड़ गए होश, देखें Video
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बुमराह के इस ट्वीट का जवाब भी कार्तिक ने दिया और रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अपने हीरो से सराहना पाकर बहुत अच्छा लग रहा है'. बता दें कि हाल ही में कार्तिक त्यागी भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर गए थे. ऑस्ट्रेलिया में उन्हे बुमराह का साथ मिला था और उनके गेंदबाजी की बारिकियां सीखने को मिला.
It feels so great to get appreciation from my hero https://t.co/R4ZhCLRKc4
— Kartik Tyagi (@tyagiktk) September 21, 2021
यही कारण रहा कि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कार्तिक ने आखिरी ओवर में प्रभावी लेंथ के साथ वाइड यॉर्कर गेंद फेंकने में सफल रहे और विरोधी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का तनिक भी मौका नहीं दिया. आखिरी ओवर में पंजाब को 4 रन बनाने थे लेकिन युवा त्यागी ने केवल 1 रन दिए और 2 विकेट निकालकर राजस्थान को यादगार जीत दिला दी. मैन ऑफ द मैच का खिताब भी युवा कार्तिक को मिला.
कार्तिक त्यागी का सफर बेहद ही खास रहा है. अंडर 19 विश्व कप में कार्तिक भारत के अहम तेज गेंदबाज थे. बता दें कि पंजाब ने आखिरी 2 गेंद पर सिर्फ 5 रन बनाए और आखिर में मैच 2 रन से जीत गई. मैच के बाद कार्तिक ने कहा कि मैंने अपनी गेंदबाजी को लेकर सीनियर्स गेंदबाजों से काफी बातें की है. उन्हें टीवी पर देखकर काफी कुछ सीखा है. मैं आईपीएल में अपने परफॉर्मेंस को अच्छा करना चाहता था.
मैंने ऐसे दवाब वाले मैच को टीवी पर देखा और आप लोगों से काफी कुछ सुना है. लेकिन इतनी जल्दी मुझे ऐसे अनुभव का सामना करना पड़ेगा, मैने सोचा नहीं था. लेकिन मैं खुश हूं कि टीम के लिए अच्छा योगदान दे पाया.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं