IPL 2021: कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming Birthday) के बर्थडे पर सीएसके के सभी खिलाड़ियों ने केक काटकर इसका जश्न मनाया है. सोशल मीडिया पर सीएसके ने ट्विटर पर कोच के बर्थडे जश्न का वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी (Dhoni) अपने कोच फ्लेमिंग को केक खिलाते हुए दिख रहे हैं. सीएसके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सुरेश रैना (Suresh Raina) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी कोच के बर्थेड पर मस्ती करते दिख रहे हैं. वहीं, फ्लेमिंग भी अपने खिलाड़ियों को केक खिलाते हुए वीडियो में नजर आए हैं. वहीं, मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना (Raina) ने फ्लेमिंग के गाल पर केक लगाकर मस्ती की, जिसके बाद इसका बदला कोच ने रैना को गले से लगाकर लिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो पर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी ओर से भी प्लेमिंग को बर्थडे विश कर रहे हैं. आईपीएल 2021 में सीएसके की टीम अपना पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम के साथ खेलेगी. पिछले सीजन में सीएसके का परफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा था. जिसके कारण टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी. आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ था जब सीएसके (CSK) प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी.
Bonds beyond boundaries!
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 2, 2021
Siripu Enipu and a lot of #Yellove to you Coach @SPFleming7 . #WhistlePodu #SavourTheMoment pic.twitter.com/lUaYp0M2kH
इस बार सीएसके पिछले सीजन में किए गए अपने परफॉर्मेंस को भूलाकर नए सिरे के साथ आईपीएल (IPL) में उतेगी. धोनी एंड कंपनी को इसबार रैना का भी साथ मिलने वाला है, यूएई में हुए आईपीएल में रैना नहीं खेले थे. बता दें कि 9 अप्रैल को इस सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं