- पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कोहली फिर सस्ते में आउट
- मैच के दौरान काली बिल्ली के आने से मैच को रोका गया
- लोगों ने खूब दिए रिएक्शन, कोहली के खराब फॉर्म से इस घटना को जोड़ा
Virat Kohli and Black cat: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) 20 रन बनाकर आउट हुए. यानि एक बार फिर कोहली फ्लॉप रहे और बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए. हालांकि कोहली ने शुरूआत शानदार अंदाज में की थी लेकिन अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. हालांकि अपनी पारी में विराट ने 14 गेंद का सामना करते हुए 20 रन बनाए जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा. लेकिन रबाडा की गेंद पर कोहली गैप नहीं खोज पाए और फाइन लेग पर राहुल चाहर के द्वारा लपके गए.
वीरेंद्र सहवाग इस खिलाड़ी को बनाना चाहते हैं CSK का कप्तान, धोनी से की तुलना
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
कोहली के फिर से फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी. दरअसल जब आरसीबी की पारी शुरू हुई थी तो पहले ओवर में ही मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था. हुआ ये था कि जैसे ही पहले ओवर की चौथी गेंद फेंकी जाने वाली थी वैसे ही बल्लेबाज फाफ ने गेंदबाज को गेंद करने से रोक लिया. जिसके बाद फाफ डुप्लेसिस ने अंपायर से बात की और कहा कि साइट स्क्रीन पर काली बिल्ली है जिससे वो असहज हैं और बल्लेबाजी करते समय वो एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में अंपायर ने कुछ समय के लिए मैच को रोक दिया और साइट स्क्रीन पर बैठी बिल्ली को भगाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड को कहने लगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अंबाती रायडू ने पोस्ट करते हुए बताया, उनका मौजूदा IPL सीजन आखिरी सीजन होगा, फिर पोस्ट किया डिलीट
— Varma Fan (@VarmaFan1) May 13, 2022
हालांकि कुछ ही समय में बिल्ली अपने स्थान से खड़ी होती है और बाहर निकल जाती है. लेकिन इस घटना को लेकर फैन्स सोशल मीडिया पर जमकर मजे रहे हैं.
पाटीदार ने मारा 102 मीटर लंबा छक्का, अंकल के सिर पर जा लगी गेंद, Viral हुई तस्वीर
I think this black cat is the reason for the lack of form of @imVkohli it showed itself today. #RCBvsPBKS #PKBSvsRCB #IPL #ViratKohli @RCBTweets pic.twitter.com/OgG2MUa6Pr
— Dr Nirmal Jyothi (@majornirmal) May 13, 2022
फैन्स इस घटना को कोहली के खराब फॉर्म से जोड़ रहे हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर काली बिल्ली को लेकर कई सारे ट्वीट किए हैं और रिएक्ट करते हुए लिखा है कि 'काली बिल्ली के कारण ही कोहली इस मैच में फ्लॉप हो गए हैं. इसके अलावा कुछ यूजर कोहली को इस काली बिल्ली को पालने की भी सलाह दे दी है.
Don't blame the Black Cat now
— ꌗꂦꃅꍏꀤ꒒ꪜ (@iamsohail__1) May 13, 2022
VIRAT KOHLI is unlucky
pic.twitter.com/kTfUMk43VI
Dear #Kohli , if you want to prevent evil eyes , either you stop posting workouts on twitter or else adopt a Black cat #IPL #IPL2022 #RCBvsPBKS #RCBvPBKS pic.twitter.com/x4innvWIlp
— cricketistan (@cricketisthan) May 13, 2022
इसके अलावा एक फैन ने यहां तक ट्वीट किया और लिखा कि, विराट को अब सोशल मीडिया पर अपनी कसरत करने वाले वीडियो को शेयर नहीं करनी चाहिए, उन्हें नजर लग जाती है. खैर, जो भी हो कोहली के खराब फॉर्म ने फैन्स को इस सीजन आईपीएल में यकीनन निराश किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं