काउंटी चैम्पियनशिप 2021 (County Championship 2021) में लैंकशर के लेग स्पिनर मैट पार्किंसन (Matt Parkinson) ने अपनी एक गेंद से महफिल लूट ली है. पार्किंसन ने नॉर्थथैम्पटनशर (Northampshire) के बल्लेबाज एडम रॉसिंग्टन (Adam Rossington) को एक ऐसी गेंद फेंकी जिसने सभी को शेन वार्न (Shane Warne) द्वारा फेंकी गई बॉल ऑफ द सेंचुरी (Ball Of The Century) गेंद की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर उनके द्वारा फेंकी गई गेंद का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 24 साल के लेग स्पिनर मैट पार्किंसन (Matt Parkinson) ने लैंकशर (Lancashire) की ओर से खेलते हुए बल्लेबाज एडम रॉसिंग्टन (Adam Rossington) को वार्न द्वारा 28 साल पहले फेंकी गई गेंद की तरह गेंद की, जिसपर बल्लेबाज बोल्ड हो गया.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
लेग स्टंप से बाहर फेंकी गई गेंद पर बल्लेबाज चकमा खा गया औऱ गेंद ने टर्न लेते हुए बल्लेबाज को बोल्ड कर दिया. रॉसिंग्टन जिस गेंद पर बोल्ड हुए वह गेंद लेग स्टंप से भी बाहर टप्पा खाई थी, लेकिन इसके बाद गेंद ने टर्न लिया और बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उड़ा दिया. बल्लेबाज भी समझ नहीं पाया कि आखिर गेंद इतनी ज्यादा टर्न कैसे ले सकती है. वहीं, पार्किंसन भी बल्लेबाज को अनोखी गेंद पर बोल्ड करने के बाद जश्न मनाने लगे.
Ball of the century? @mattyparky96 #LVCountyChamp live: https://t.co/SyebMiubg3 pic.twitter.com/Wf93spCqz3
— LV= Insurance County Championship (@CountyChamp) April 16, 2021
बता दें कि 28 साल पहले वार्न ने इंग्लैंड बल्लेबाज गैटिंग को बिल्कुल इसी तरह की गेंद पर बोल्ड करने में सफलता पाई थी जिसे बॉल ऑफ द सेंचुरी (Ball Of The Century) गेंद के नाम से जाना जाता है. पार्किंसन ने भले ही 3 विकेट लेने में सफलता पाई लेकिन अपनी लेग स्पिन गेंद से फैन्स का दिल जरूर जीत लिया है. फैन्स जमकर सोशल मीडिया पर इस गेंद की तारीफ कर रहे हैं.
It's 25 years today since THAT ball!
— England Cricket (@englandcricket) June 4, 2018
Mike Gatting recalls Shane Warne's "ball of the century" pic.twitter.com/UqhRwyxraU
शेन वार्न ने अपनी उस ऐतिहासिक गेंद के बारे में कहा था कि 'वह गेंद तुक्का था. वह बस हो गई थी. आप लेग स्पिनर के तौर पर बेहतरीन गेंद फेंकना चाहते हैं, ऐसे में वह पहली ही गेंद ऐसी हो गई, इसके बाद मेरे से वैसी गेंद कभी नहीं फेंकी गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं