- भारत की ऐतिहासिक जीत पर वसीम जाफर ने किया मजाकिया ट्वीट
- कहा- 'गब्बा गब्बा करने वालो को याद दिला दिया अब्बा'
- भारतीय टीम ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती थी 2-1 से टेस्ट श्रृंखला
साल 2021 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच क्रमशः तीन-तीन मैचों की वनडे एवं T20I श्रृंखला और चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली गई. दोनों टीमों के बीच असल रोमांच रेड बॉल क्रिकेट में देखी गई. दरअसल भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में बुरी तरह शिकस्त का सामना करना पड़ा था. मेहमान टीम ने एडिलेड टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम पहली पारी में (244/10) रन बनाने में कामयाब रही. इसके पश्चात् ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बल्लेबाजी शुरू की. मेजबान टीम पहली पारी में (191/10) रन बनाने में कामयाब रही.
इसके बाद मैदान में शुरू हुआ असल ड्रामा. भारतीय टीम दूसरी पारी के लिए मैदान में उतरी, लेकिन यहां पूरी टीम महज 36 रनों पर तास के पत्तों की तरह बिखर गई. हाल यह रहा कि कोई भी बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सका. इसके पश्चात् दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी कंगारू टीम ने छोटे से लक्ष्य को महज दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में ही मिली इस हार के बाद पूरी टीम टूट चुकी थी. यही नहीं इस मुकाबले के बाद नियमित कप्तान विराट कोहली भी पितृत्व अवकाश पर चले गए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Gabba Gabba karne walo ko yaad dila diye the abba. @neerajpofficial aapne is show ko lakar to kamaal hi kar diya #BandonMeinThaDum @vootselect pic.twitter.com/6YrNLGsQ7s
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) June 2, 2022
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने कहा 'गुड बाय', साथियों से बिछड़ने का गम VIDEO में साफ आया नजर
इसके पश्चात् अजिंक्य रहाणे ने टीम की कमान संभाली और उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. भारतीय टीम ने पहले पहल मेजबान टीम को मेलबर्न टेस्ट में आठ विकेट से शिकस्त दी. इसके पश्चात् सिडनी टेस्ट को विकेट परिस्थियों में ड्रा करवाया. भारतीय धुरंधरों का अगला मुकाबला ब्रिस्बेन में था. यहां की ऐतिहासिक पिच 'द गाबा' में मेजबान टीम का हमेशा से ही विपक्षी टीम के खिलाफ दबदबा रहा है, लेकिन भारतीय टीम ने यहां भी मेजबान टीम को मात देते हुए 2-1 से टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली लगातार दो टेस्ट सीरीज जीत के बाद भारतीय धुरंधरों की क्रिकेट जगत में जमकर सराहना हुई. भारतीय टीम की इस साहसिक जीत पर एक डॉक्यूमेंट्री आने वाली है. इसे @neerajpofficial बना रहे हैं. @neerajpofficial की इस डॉक्यूमेंट्री पर देश के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वसीम जाफर ने ट्वीट करते हुए अपने अंदाज में जवाब दिया है. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'गब्बा गब्बा करने वालो को याद दिला दिया अब्बा.'
ENG vs NZ : LORD's Test के पहले दिन की 5 बड़ी बातें, नए गेंदबाज की धमाकेदार एंट्री
बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मुकाबले में 'द गाबा' की पिच पर मिली जीत भारतीय टीम की सबसे उम्दा जीतों में गिनी जाती है. इस मुकाबले में भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कोहराम मचाते हुए नाबाद अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं