विज्ञापन

Gold-Silver Price Drop: वाह! सराफा बाजार में सस्‍ता हो गया सोना-चांदी, 10 हजार रुपये तक गिर गए दाम, Expert क्‍या बता रहे?

Gold Silver Prices Drop: सराफा बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना भी सस्‍ता हुआ है. 22 कैरट सोने की कीमत 1,44,107 रुपये/10 ग्राम से कम होकर 1,42,575 रुपये/10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,992 रुपये/10 ग्राम से कम होकर 1,16,738 रुपये/10 ग्राम हो गया है.

Gold-Silver Price Drop: वाह! सराफा बाजार में सस्‍ता हो गया सोना-चांदी, 10 हजार रुपये तक गिर गए दाम, Expert क्‍या बता रहे?
Gold Silver Cheaper: सोना सस्‍ता हुआ, चांदी के दाम भी गिरे

Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी में पिछले कुछ दिनों से जारी तेज उथल-पुथल के बाद गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है. सराफा बाजार में हाजिर सोने और चांदी के दाम करीब 10 हजार रुपये तक गिर गए. ये सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी से कम नहीं. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,672 रुपये कम होकर 1,55,650 रुपये/10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,57,322 रुपये/10 ग्राम थी. वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी का दाम 7,316 रुपये कम होकर 2,59,133 रुपये/किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,449 रुपये/किलो था. 

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्‍ड कितना सस्‍ता हुआ? 

सराफा बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना भी सस्‍ता हुआ है. 22 कैरट सोने की कीमत 1,44,107 रुपये/10 ग्राम से कम होकर 1,42,575 रुपये/10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,992 रुपये/10 ग्राम से कम होकर 1,16,738 रुपये/10 ग्राम हो गया है. बता दें कि आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम को 5 बजे कीमतें जारी की जाती हैं.

वायदा बाजार (MCX) में कितने गिरे सोने-चांदी के दाम? 

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है. सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत और चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम कम हुआ है.  वायदा बाजार में रात 9 बजे तक चांदी 2% या 5,500 रुपये घटकर  2.57 लाख रुपये के करीब ट्रेड कर रही थी. वहीं सोना 0.56%  या 978 रुपये कम होकर 1,57,777 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है.  भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजे तक सोना 5,100 डॉलर/औंस पर सपाट और चांदी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 83 डॉलर के आसपास कर रहा था. 

एक्‍सपर्ट ने बता दी बड़ी बात 

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल डेटा के उम्मीद से मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है. एमसीएक्स पर सोने के लिए सपोर्ट 1,56,000 रुपये पर और रुकावट का स्तर 1,60,000 रुपये पर है. अब बाजार की नजर अमेरिका से सीपीआई आंकड़े पर है, जो कि शुक्रवार की शाम को जारी होगा. इससे ही सोने की आगे की दिशा तय होगी.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today LIVE: सोने-चांदी को लेकर आज दिनभर MCX पर कैसा रहा उतार-चढ़ाव?  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com