- इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आमने-सामने
- बल्लेबाजों के लिए मुश्किल भरा रहा पहला दिन
- पहले दिन गिरे 17 विकेट
लॉर्ड्स (Lord's Test) के मैदान पर वैसे तो जब कोई भी मुकाबला खेला जाता है तो अपने आप में ऐतिहासिक हो जाता है लेकिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच खेला जा रहे इस मुकाबला का पहला दिन कई मायनों में यादगार रहा. बल्लेबाजों के लिए लॉर्ड्स की पिच बेहद ही मुश्किल साबित हुई. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. चलिए बताते हैं आपको कैसे खास रहा इस टेस्ट मैच का पहला दिन.
A day of highs and lows with honours even ⚖
— England Cricket (@englandcricket) June 2, 2022
Match Centre: https://t.co/kwXrUriETj
???????????????????????????? #ENGvNZ ???????? pic.twitter.com/mA8WWi6mS7
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक दिन में गिरे 17 विकेट
शुरू में ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी इंग्लिश गेंदबाजों के सामने ढेर हो गई लेकिन जब इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू की तो पहले विकेट के लिए ओपनरों ने 59 रन जोड़ दिए थे लेकिन दिन का खेल खत्म होते होते इंग्लैंड ने भी अपनी पारी के 7 विकेट खो दिए और अभी भी इंग्लैंड 16 रनों से पीछे है.
यह भी पढ़ें- रहाणे ने बताया कौन सा शतक रहा उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ शतक, फिटनेस पर भी दिया बड़ा अपडेट
23 सेकंड के लिए रोका गया मैच
इस मैच में ग्रेट स्पिनर रहे शेन वॉर्न को याद किया गया. पहले कमेंट्री बॉक्स का नाम शेन वॉर्न के नाम पर रखा गया. इसके बाद 23 ओवर खत्म होने के बाद 23 सेकंड के लिए मैच को रोका गया. मैदान पर मौजूद हर शख्स ने शेन वार्न के लिए ताली बजाई और उनके सम्मान में खड़े हुए.
A sensational bowling display! ????
— England Cricket (@englandcricket) June 2, 2022
New Zealand 132 all out.
Match Centre: https://t.co/kwXrUriETj
???????????????????????????? #ENGvNZ ???????? pic.twitter.com/sOsEsXmwty
इंग्लैंड टीम में नया गेंदबाज
इंग्लैंड के लिए आज एक नए तेज गेंदबाज मैटी पोट्स (Matty Potts) ने डेब्यू किया. उनका ये डेब्यू बड़ा ही शानदार रहा. उन्होंने अपने 9.2 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने चार मेडन ओवर भी किए. इससे पहले ये इंग्लैंड ने लिए अंडर 19 क्रिकेट खेल चुके हैं.
यह भी पढ़ें- पोलार्ड और आकाश चोपड़ा आपस में भिड़े, तुरंत DELETE किया ट्वीट, अब वायरल हो रहा है स्क्रीनशॉट
बेन स्टोक्स नए कप्तान
काफी दिनों के बाद इंग्लैंड टीम अपने घर में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी थी. उनकी कप्तानी करने के तरीके की काफी तारीफ भी हो रही है. लगातार खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान को बदला गया है इससे पहले कप्तानी जो रूट के पास थी लेकिन एशेज में खराब प्रदर्शन के बाद उनको बोर्ड ने कप्तानी से हटाने का फैसला किया गया था.
आखिरी 8 रनों के लिए खोए 5 विकेट
अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी को संभाल नहीं सकी. दिन का खेल खत्म होते होते इंग्लैंड की टीम ने अपने 7 विकेट खो दिए. आखिर में सिर्फ 8 रन बनाकर इंग्लैंड ने अपने पांच विकेट खो दिए. पहले दिन के खेल के खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम अभी भी 16 रन पीछे है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं