विज्ञापन

पाकिस्तान की ड्रामेबाजी के बीच वसीम अकरम की भविष्यवाणी, बताया T-20 वर्ल्ड कप का विजेता कौन होगा?

T20 World Cup 2026:पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने टी-20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले बड़ा बयान दिया है और विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है.

पाकिस्तान की ड्रामेबाजी के बीच वसीम अकरम की भविष्यवाणी, बताया T-20 वर्ल्ड कप का विजेता कौन होगा?
Wasim Akram on T20 World Cup 2026: वसीम अकरम की भविष्यवाणी

Wasim Akram predicts his finalists: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने टी-20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले विजेता को लेकर भविष्यवाणी की है. स्विंग ऑफ सुल्तान ने उस टीम के बारे में बताया है जो फाइनल का खिताब जीत सकती है. वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए दुआ की है कि यह टीम फाइनल जीते, पूर्व दिग्गज वसीम ने कहा, "मैं दिल से चाहता हूं कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप का खिताब जीते, लेकिन इसके लिए उन्हें मैच जीतना होगा" पूर्व कप्तान ने अपनी बात रखते हुए कहा, "देखिए पाकिस्तान अपने सारे मैच श्रीलंका में खेल रहा है. वहां कि पिच स्लो होती है. वहां कि पिच स्लो रहेगी. लेकिन मुझे लगता है कि वहां पर कम स्कोर वाले मैच होंगे. आपको होश में रहकर खेलना होगा. पाकिस्तान में टैलेंटेड खिलाड़ी हैं. लेकिन यह एक लंबा टूर्नामेंट हैं. आपको मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा. एक मैच जीतकर आप नहीं सोच सकते हैं कि आप फाइनल खेल रहे हैं. मैं दुआ करूंगा कि पाकिस्तान जीते लेकिन मुझे लगता है कि पाकिस्तान तो सेमीफाइनल तक तो जरूर जाएगी."

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से सीरीज़ जीतकर टूर्नामेंट के लिए वार्म-अप किया है. वे अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेंगे, जिसमें सुपर 8 और अगर वे आगे बढ़ते हैं तो नॉकआउट मैच भी शामिल हैं.  उन्हें टूर्नामेंट के ग्रुप A में भारत, नीदरलैंड्स, नामीबिया और USA के साथ रखा गया है.  ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करेंगी, जहां 8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा, और फिर से, हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमी-फाइनल में पहुंचेगी.

भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

बांग्लादेश को सपोर्ट करने के इरादे के तहत पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि वह 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेगा. ऐेसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 15 फरवरी के दिन क्या होता है. क्या पाकिस्तान यूृ-टर्न लेगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा. 

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम

बल्लेबाज: बाबर आजम, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब

विकेटकीपर: उस्मान खान, ख्वाजा नफ़ाय

ऑलराउंडर: सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, शादाब खान

गेंदबाज: अबरार अहमद, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com