भारत के खिलाफ मैच में वहाब रियाज गेंदबाजी में बुरी तरह नाकाम रहे थे (फाइल फोटो)
- भारत के खिलाफ मैच के दौरान रियाज को लगी थी चोट
- मैच में 87 रन देने के बावजूद कोई विकेट नहीं मिला था
- चोट से उबरने में लगेगा कम से कम दो हफ्ते का समय
लंदन:
चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ही पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज वहाब रियाज चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. पाकिस्तान को टूर्नामेंट के पहले मैच में प्रबल प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसमें पाकिस्तानी टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों ही मोर्चों पर नाकाम रही थी. भारत के खिलाफ मैच के दौरान ही गेंदबाजी करते समय वहाब रियाज चोटिल हो गए थे. पाकिस्तानी टीम को अपना दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. जानकारी के अनुसार, रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए मैच में रियाज के टखने में चोट लगी थी. उनकी चोट की स्कैन में यह सामने आया है कि उन्हें ठीक होने के लिए दो सप्ताह का समय लगेगा.
भारत के खिलाफ बर्मिघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मैच में गेंदबाजी के दौरान 46वें ओवर में रियाज के चोट लगी थी. हालांकि इस मैच में वहाब रियाज का गेंदबाजी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. वह 8.1 ओवर में 87 रन देकर एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. उनकी गेंदों पर सभी भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे थे. सोमवार को चोट के स्कैन में पुष्टि हुई कि रियाज के टखने के जोड़ों में समस्या है और उन्हें इस चोट से उबरने में कम से कम दो सप्ताह का समय लगेगा. इस कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. चोटिल रियाज के स्थान पर नए खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तकनीकी समिति से आधिकारिक रूप से अनुरोध किया है.
पाकिस्तान के पास अब तेज गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद आमिर, जुनैद खान, हसन अली और हरफनमौला खिलाड़ी फहीम अशरफ रह गए हैं। पाकिस्तान का ग्रुप स्तर पर दूसरा मैच बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी बरकरार रखने के लिए पाकिस्तान को इस मैच में जीत हासिल करना जरूरी है. (एजेंसी से इनपुट)

लेखक के बारे में
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Champions Trophy 2017, Champions Trophy, Pakistan, Wahab Riaz, Ruled Out, Ankle Injury