विज्ञापन

55 रन पर सिमटी टीम, लेकिन नहीं बदला सुर, कोच वहाब रियाज ने पाकिस्तान को बताया एशिया की नंबर-1 टीम

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए रियाज ने एक बयान दिया है जिसने फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर ली है. 55 रन पर आउट होने के बाद भी रियाज ने पाकिस्तान की महिला टीम को एशिया की बेस्ट टीम करार दे दिया है.

55 रन पर सिमटी टीम, लेकिन नहीं बदला सुर, कोच वहाब रियाज ने पाकिस्तान को बताया एशिया की नंबर-1 टीम
पाकिस्तान महिला टीम के कोच वहाब रियाज का बयान वायरल

भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के मैच के बाद पाकिस्तान महिला टीम के कोच वहाब रियाज़ ने एक हैरान करने वाला बयान दिया. भारत के खिलाफ खेलते हुए, पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ़ 55 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में ही 7 विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली.  मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए रियाज ने सबको चौंका दिया; उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी लगता है कि मौजूदा महिला एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम ही सबसे अच्छी है.रियाज के इस बयान का खूब मजाक बन रहा है. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए रियाज ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ी बहुत हुनरमंद हैं और उन्हें बस खुद पर भरोसा करने की जरूरत है. हमारा अगला मैच हांगकांग के खिलाफ है।. हम वापस जाकर इस बात पर चर्चा करेंगे कि भारत के खिलाफ हमसे क्या गलतियाँ हुईं. हम कोशिश करेंगे कि वैसी गलतियां दोबारा न हों. मुझे अब भी लगता है कि इस एशिया कप में ट्रॉफी जीतने के लिए पाकिस्तान सबसे अच्छी टीम है क्योंकि यहां के हालात हमारे लिए बहुत अनुकूल हैं." पाक कोच के इस बयान पर फैन्स के रिएक्शन आ रहे हैं और उनका काफी मजाक भी बन रहा है. 

बता दें कि पाकिस्तान के लिए अब विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाना एक मुश्किल चुनौती है. उन्हें अपना अगला मैच हर हाल में जीतना होगा, वरना उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

मैच की बात करें तो श्री चरणी और प्रेमा रावत की युवा स्पिन जोड़ी की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बेबस नजर आई और भारत ने महिला एशिया कप टी20 के एकतरफा मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को सात विकेट से रौंद दिया.

ये भी पढ़ें- 6, 4, 4, 4, 4, 4... मोहम्मद सिराज पर टूट पड़े वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी फाइनल में दिखाया आक्रामक अंदाज

ये भी पढ़ें- भारत-पाक मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा, शेफाली को आउट कर फातिमा सना ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women's Twenty20 Asia Cup 2026, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com