विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2022

वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय अंडर-19 टीम के जज्बे को सराहा

एक दिन पहले ही भारतीय टीम के कप्तान यश धुल और रशीद के अलावा बल्लेबाज अराध्य यादव, वासु वत्स, मानव पारेख और सिद्धार्थ यादव भी वायरस से संक्रमित पाये गये थे

वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय अंडर-19 टीम के जज्बे को सराहा
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के चेयरमैन वीवीएस लक्ष्मण
तारोबा (त्रिनिदाद):

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने यहां कोविड-19 पॉजिटिव मामलों के सामने आने के बावजूद आयरलैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में ‘अभूतपूर्व'तरीके से मिली जीत के लिये भारतीय टीम के खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की. कप्तान यश धुल, उप कप्तान शेख रशीद और चार अन्य साथी कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे, जिससे उन्हें आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप बी विश्व कप मैच से बाहर होने के लिये बाध्य होना पड़ा.

यह भी पढ़ें: "ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार को बाहर करो", सलमान बट्ट ने विराट की कप्तानी पर भी किया कॉमेंट

फिर भी चार बार की चैम्पियन भारतीय टीम ने मैच में 174 रन की बड़ी जीत से क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि टीम मैच के दौरान बहुत मुश्किल से अंतिम एकादश उतार पायी थी. प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद टीम के आसानी से विजेता बनने से लक्ष्मण काफी प्रभावित थे.

लक्ष्मण ने ट्वीट किया, ‘अंडर-19 टीम ने जबरदस्त जज्बा और परिपक्वता दिखायी. आज के मैच में केवल 11 खिलाड़ी ही खेलने के लिये उपलब्ध थे और उन्होंने जिस तरह से (जीतकर) खुद को व्यक्त किया, वह शानदार था. कह नहीं सकता कि मुझे उन पर कितना गर्व महसूस हो रहा है. ऑयरलैंड का मैच ऐसा मुकाबला है जिसे वे जिंदगी भर याद रखेंगे.'

यह भी पढ़ें:  शुरू हो गयी लीजेंड क्रिकेट लीग, जानिए मैचों की टाइमिंग से लेकर A to Z सब

एक दिन पहले ही भारतीय टीम के कप्तान यश धुल और रशीद के अलावा बल्लेबाज अराध्य यादव, वासु वत्स, मानव पारेख और सिद्धार्थ यादव भी वायरस से संक्रमित पाये गये थे. अपने पद के अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज लक्ष्मण सीधे तौर पर ‘डेवलपमेंटल' टीमों से जुड़े हैं जिसमें भारत ए, अंडर-19 और अंडर-23 टीमें शामिल हैं. लक्ष्मण इस समय वेस्टइंडीज में हैं और युवा भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निगाह रखे हैं.

VIDEO: दो दशक के लंबे करियर के बाद सानिया का टेनिस से अलविदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VVS Laxman, Board Of Control For Cricket In India, India U19, ICC Under 19 World Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com